दिल्ली और आसपास के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

HighLights
- भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला
- दो जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा
- एक आरक्षित और एक अनारक्षित होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक अनारक्षित और दूसरी आरक्षित ट्रेन होगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव ग्वालियर सहित झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
इससे ग्वालियर से दिल्ली जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन छह फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 01901 झांसी से सात, आठ, नौ, 11, 12 और 13 नवंबर को रात 7:20 बजे रवाना होगी। यह रात 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
Source link
#तयहर #पर #घर #जन #क #टशन #खतम #द #जड #वशष #टरन #चलएग #रलव #गवलयर #क #भ #मलग #लभ


