पश्चिम बंगाल सरकार ने हेल्पलाइन शुरू की
पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि वह नेपाल में फंसे राज्य के पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, कामगारों और कारोबारियों की स्थिति पर नजर रख रही है। राज्य सरकार भारतीय दूतावास और नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। चंदननगर और उत्तर 24 परगना के बारासात के कुछ लोग भी नेपाल में फंसे या लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों की मदद के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग 033-24793311 और 9147890181 पर संपर्क कर सकते हैं। कोलकाता पुलिस की ओर से 18003455678 और व्हाट्सऐप नंबर 9874902880 भी जारी किया गया है।
केरल के 37 पर्यटक सुरक्षित, नेपाल में फंसे
केरल के कन्नूर जिले के पय्यानूर विधानसभा क्षेत्र के 37 लोग भी नेपाल में फंसे हुए हैं। पय्यानूर के विधायक वी. कुन्हीकृष्णन ने बताया कि ये सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन बाढ़ के कारण आगे की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं और नेपाल से वापस भी नहीं लौट सकते। विधायक के अनुसार, उन्होंने सभी 37 पर्यटकों के मौजूदा स्थान और फोन नंबर मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के कार्यालय को उपलब्ध करा दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया है। विधायक ने कहा कि सभी पर्यटकों से बात हो चुकी है और उनके परिवारों को भी जानकारी दे दी गई है। इसलिए परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है। केरल सरकार ने भी पर्यटकों और उनके परिजनों की मदद के लिए 9447111844 और 9737132147 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
कर्नाटक ने भी लोगों की जानकारी जुटानी शुरू की
कर्नाटक सरकार ने नेपाल और तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र में फंसे राज्य के लोगों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य का आपदा प्रबंधन विभाग टूर ऑपरेटरों, परिजनों और फंसे हुए लोगों से उनकी जानकारी साझा करने को कह रहा है, ताकि बचाव और सुरक्षित निकासी के लिए केंद्र सरकार और भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय किया जा सके। कर्नाटक के लोग 1070 या 080-22253707 पर राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
Source link
#तरसदनपल #म #भषण #बढ #क #बद #भरत #क #कई #रजय #क #लग #फस #हलपलइन #सकरय #जन #तज #हलत #Nepal #Tragedy #People #Indian #States #Stranded #Severe #Floods #Nepal #Helpline #Activated







