दतिया उपचुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस में भूचाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से सस्पेंड, भितरघात के चलते की गई कार्रवाई

दतिया उपचुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस में भूचाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से सस्पेंड, भितरघात के चलते की गई कार्रवाई

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम से चंद घंटे पहले कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्क…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 10:58:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 12:18:34 AM (IST)

दतिया उपचुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस में भूचाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से सस्पेंड, भितरघात के चलते की गई कार्रवाई
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से सस्पेंड।

HighLights

  1. दतिया उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा धमाका
  2. पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से सस्पेंड
  3. पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने लगाए थे आरोप

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। दतिया विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम से चंद घंटे पहले कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। यह कार्रवाई उपचुनाव में भितरघात के आरोप में की गई है। पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्होंने भाजपा नेताओं से फंड लेकर मेरे विरुद्ध काम किया है।

naidunia_image

केसी वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश, लगे गंभीर आरोप

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन से यह कार्रवाई की। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी का कहना है कि राजेंद्र भारती के विरुद्ध गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

पार्टी के प्रत्याशी की ओर से आरोप लगाए गए थे कि पूर्व विधायक ने भाजपा से लिया हुआ पैसा अपने मित्रों के माध्यम से बांटा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने समर्थकों के साथ बैठक की और उसमें नरोत्तम मिश्रा को हराने की बात कही। इसके मायने यह थे कि घनश्याम सिंह पूर्व मंत्री डॉ. मिश्रा के समर्थन से ही चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जीत का मतलब नरोत्तम मिश्रा की जीत ही होगा।

Source link
#दतय #उपचनव #नतज #स #पहल #कगरस #म #भचल #परव #वधयक #रजदर #भरत #परट #स #ससपड #भतरघत #क #चलत #क #गई #कररवई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *