दतिया पहुंचे आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मंच से रहे दूर:  भाजपा प्रत्याशी के लिए संगठन का शक्ति प्रदर्शन; कल दोनों दलों के दिग्गज जुटेंगे – datia News

दतिया पहुंचे आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मंच से रहे दूर: भाजपा प्रत्याशी के लिए संगठन का शक्ति प्रदर्शन; कल दोनों दलों के दिग्गज जुटेंगे – datia News

दतिया पहुंचे आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मंच से रहे दूर:  भाजपा प्रत्याशी के लिए संगठन का शक्ति प्रदर्शन; कल दोनों दलों के दिग्गज जुटेंगे – datia News


दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा ने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को होटल रतन रॉयल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन केवल चुनावी शक्ति प्रदर्शन नहीं था, बल्कि टिकट वितरण के बाद संगठन में उभरे असंतोष को साधने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश भी नजर आया। नरोत्तम की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रही
सम्मेलन का सबसे चर्चित पहलू पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अनुपस्थिति रही। टिकट कटने के बाद आयोजित इस पहले बड़े कार्यक्रम में वे मंच पर नहीं दिखे। हालांकि लगभग सभी प्रमुख वक्ताओं ने उनके योगदान और दतिया में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इससे पार्टी ने यह संकेत देने की कोशिश की कि नेतृत्व परिवर्तन के बावजूद उनके राजनीतिक प्रभाव और समर्थक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है। ‘घर वापसी’ से संगठन को मजबूत करने का प्रयास
कार्यक्रम के दौरान टिकट वितरण के बाद नाराज होकर कांग्रेस में गए कुछ कार्यकर्ताओं की भाजपा में वापसी कराई गई। इसे मंच से प्रमुखता देने के पीछे उद्देश्य संगठन में एकजुटता का संदेश देना था। चुनाव से पहले भीतर की नाराजगी कम करने की रणनीति भी इसमें साफ दिखाई दी। नेताओं के भाषणों का केंद्र रहा संगठन
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए चुनाव में सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। वहीं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। दोनों नेताओं के संबोधन में संगठन को चुनाव की सबसे बड़ी शक्ति बताया गया। आशुतोष तिवारी ने साधे नरोत्तम समर्थक
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपने संबोधन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को अपना अभिभावक बताते हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की एकजुटता की बात कही। उनके इस बयान को नरोत्तम समर्थकों तक भरोसे का संदेश पहुंचाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। अब मैदान में दिखेगी रणनीति की असली ताकत
भाजपा ने सम्मेलन के जरिए संगठन में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि इसकी वास्तविक परीक्षा चुनाव प्रचार और बूथ प्रबंधन के दौरान होगी। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह इस चुनाव को भाजपा के भीतर उभरे असंतोष के मुद्दे पर भी केंद्रित करने की कोशिश कर सकते हैं। दतिया उपचुनाव अब केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह भाजपा के लिए नेतृत्व परिवर्तन के बाद संगठन को एकजुट बनाए रखने और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रखने की क्षमता की भी अहम परीक्षा साबित होगा। नामांकन भरने दोनों पार्टियों के दिग्गज आएंगे
सोमवार को दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी अपने नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा भरने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी पहुंचेंगे। पहले सभा का आयोजन किया गया है। इसके बाद भैरव मंदिर से किला चौक तक रोड शो और रैली निकाली जाएगी।

Source link
#दतय #पहच #आशतष #तवर #नरततम #मच #स #रह #दर #भजप #परतयश #क #लए #सगठन #क #शकत #परदरशन #कल #दन #दल #क #दगगज #जटग #datia #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *