दतिया में करंट लगने से किसान की मौत:  धान की फसल देखने गया था, खेत की तार फेंसिंग में दौड़ रहा था करंट – datia News

दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम झाड़ियां में मंगलवार सुबह खेत पर गए एक युवा किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज पाल (27) पिता काशीराम पाल के रूप में हुई है। नीरज शादीशुदा था और खेती-किसानी करता था। जानकारी के अनुसार, नीरज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में खड़ी धान की फसल देखने गया था। इसी दौरान खेत की तार फेंसिंग को छूने से उसे करंट लग गया। बताया जा रहा है कि फेंसिंग के तार के संपर्क में पहले से बिजली का तार था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। परिजनों के मुताबिक, यह बिजली का तार पड़ोसी किसान बलवंत रावत के खेत में लगे मोटर पंप के लिए जा रहा था। करंट लगने के बाद अन्य किसान नीरज को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस खेत में बिजली के तार के संपर्क में आने और करंट प्रवाहित होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Source link
#दतय #म #करट #लगन #स #कसन #क #मत #धन #क #फसल #दखन #गय #थ #खत #क #तर #फसग #म #दड #रह #थ #करट #datia #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *