![]()
दतिया के बड़ोखरी गांव में 27 वर्षीय गर्भवती महिला कल्पना जाटव की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार शाम पेट में दर्द होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उसने दम तोड़ दिया। महिला करीब ढाई महीने की गर्भवती थी। मृतका के परिजनों के मुताबिक, कल्पना पहले टीबी की बीमारी से भी जूझ चुकी थी। उसकी शादी करीब 7-8 साल पहले संजय जाटव से हुई थी। पति मजदूरी करता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मौत की वजह जानने के लिए पीएम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#दतय #म #ढई #महन #क #गरभवत #महल #क #मत #पट #म #दरद #हन #पर #परजन #असपतल #लकर #पहच #थ #पलस #न #शर #क #जच #datia #News


