![]()
दतिया जिले में 1 जून से 25 जून 2026 तक केवल 13.25 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि में जिले में 71.25 मिलीमीटर औसत बारिश हुई थी। यानी इस बार पिछले वर्ष की तुलना में करीब 58 मिलीमीटर कम, लगभग पांच गुना कम बारिश हुई है। गुरुवार को पूरे जिले में वर्षा शून्य रही, जबकि पिछले साल इसी दिन 10.75 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी। बारिश नहीं होने और हवा की रफ्तार धीमी रहने के कारण जिले में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। भारतीय मृदा जल संरक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र और भू-अभिलेख विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसतन 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण उमस बढ़ गई है। कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। दतिया और भांडेर में सूखे जैसे हालात आंकड़ों के अनुसार दतिया शहर और भांडेर तहसील में इस बार सूखे जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल दतिया में 25 जून तक 175 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि इस बार केवल 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। भांडेर में पिछले साल 80 मिलीमीटर के मुकाबले इस बार महज 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। राहत की बात केवल सेवढ़ा में है, जहां पिछले साल 18 मिमी के मुकाबले इस बार 21 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं इंदरगढ़ में स्थिति लगभग पिछले साल जैसी ही है, जहां 12 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश नहीं होने से किसान चिंतित जून का आखिरी सप्ताह खरीफ फसलों की बोनी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिन किसानों ने बोनी कर दी है, उन्हें फसलों के सूखने की चिंता सताने लगी है, जबकि अधिकांश किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
Source link
#दतय #म #पछल #सल #स #गन #कम #बरश #जन #महन #म #अब #तक #सरफ #मम #वरष #खत #पर #सकट #मडरय #datia #News


