दतिया में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को आग लगाई:  ग्वालियर से गांव पहुंचने के बाद खेत में पेट्रोल डालकर उठाया कदम, 40% झुलसे – datia News

दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम जिगना में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक 85 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही खेत में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद किसानों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल की पहचान रामस्वरूप तिवारी (85) निवासी ग्राम जिगना के रूप में हुई है। वे वर्तमान में अपने दो बेटों के साथ ग्वालियर में रहते हैं। टैक्सी से गांव पहुंचे, फिर खेत में उठाया कदम प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप तिवारी रविवार सुबह टैक्सी से ग्वालियर से अपने गांव जिगना पहुंचे थे। टैक्सी उन्हें गांव छोड़कर लौट गई। इसके बाद वे सीधे अपने खेत पहुंचे और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, रामस्वरूप तिवारी करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। उनका उपचार जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिगना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source link
#दतय #म #वरषय #बजरग #न #खद #क #आग #लगई #गवलयर #स #गव #पहचन #क #बद #खत #म #पटरल #डलकर #उठय #कदम #झलस #datia #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *