दमोह-जबलपुर मार्ग पर कार-बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर:  घायलाें को अस्पताल में छोड़कर भागा आरोपी ड्राइवर; पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए – Damoh News

दमोह-जबलपुर मार्ग पर नोहटा के पास शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कार चालक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां से भाग गया। पुलिस ने कार और बाइक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। डिवाइडर पार करते समय हुई टक्कर हादसे में बटियागढ़ निवासी 28 वर्षीय गजेंद्र लोधी और हिडोरिया निवासी 22 वर्षीय टिक्कू लोधी घायल हुए हैं। घायलों के साथ मौजूद एक युवक के मुताबिक, बाइक डिवाइडर पार कर रही थी। इसी दौरान जबलपुर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल 108 एंबुलेंस के टीएमटी संजू अहिरवार ने बताया कि उन्हें नोहटा के पास हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने कार चालक पर दर्ज किया मामला नोहटा पुलिस ने हादसे में शामिल कार और बाइक जब्त कर ली हैं। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Source link
#दमहजबलपर #मरग #पर #करबइक #क #टककर #द #यवक #गभर #घयल #क #असपतल #म #छडकर #भग #आरप #डरइवर #पलस #न #दन #वहन #जबत #कए #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *