![]()
दमोह जिले के रनेह थाना से पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी और एक अन्य अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। फरार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय लीलाधर चौधरी के रूप में हुई है, जो बमनपुरा का निवासी और एक झोलाछाप डॉक्टर है। दो महीने पहले उसके गलत इलाज के कारण एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने लीलाधर चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी मंगलवार सुबह करीब 4 बजे थाने के अंदर से ही पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी के फरार होने के मामले में हेड कांस्टेबल मेजर (एचसीएम) शिवराज सिंह, ड्यूटी ऑफिसर केवल नारायण मिश्रा और बंदी सुरक्षा में तैनात आरक्षक श्रीराम प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी चंदन सिंह और विवेचक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मुफीस अहमद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं और उसके परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि लीलाधर चौधरी को बीएनएस की धारा 105 के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया और सीसीटीवी फुटेज में भी भागते हुए दिखाई दिया है। उस पर पुलिस हिरासत से भागने का एक और मामला दर्ज किया गया है।
Source link
#दमह #पलस #हरसत #स #आरप #फरर #तन #नलबत #थन #परभर #और #ववचक #क #नटस #रनह #थन #क #घटन #Damoh #News

