दमोह में लेखपाल बोला- ठेकेदार ने कार्यालय में मारपीट की:  ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने थाने शिकायत दर्ज कराई – Damoh News

दमोह में लेखपाल बोला- ठेकेदार ने कार्यालय में मारपीट की: ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने थाने शिकायत दर्ज कराई – Damoh News

दमोह में लेखपाल बोला- ठेकेदार ने कार्यालय में मारपीट की:  ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने थाने शिकायत दर्ज कराई – Damoh News


दमोह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे एक ठेकेदार ने लेखपाल राजीव लोचन चौबे के साथ बदतमीजी कर दी। दफ्तर के बाकी कर्मचारियों ने ठेकेदार पर मारपीट की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। हंगामा बढ़ते देख दूसरे कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। इसके बाद विभाग के सभी कर्मचारी कोतवाली थाने पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दफ्तर में घुसकर की बदतमीजी विभाग में पदस्थ लेखपाल राजीव लोचन चौबे ने बताया कि वे अपने ऑफिस में सरकारी काम कर रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार अमरदीप अग्रवाल उनके पास आए और बातचीत करते-करते बदतमीजी पर उतर आए। जब चौबे ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया, तो ठेकेदार ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की कोशिश की। कर्मचारियों ने कराया बीच-बचाव शोर-शराबा सुनकर दफ्तर के बाकी कर्मचारी भी चैंबर में आ गए और दोनों को अलग किया। लेखपाल चौबे ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने कार्यपालन यंत्री (इंजीनियर) को दी, जिनके कहने पर कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है। टेंडर की बात पर भड़का ठेकेदार विवाद की वजह को लेकर पीड़ित लेखपाल ने कोई साफ कारण तो नहीं बताया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि टेंडर को लेकर कुछ बातचीत चल रही थी। चौबे ने ठेकेदार को बताया था कि अभी कोई भी टेंडर जारी नहीं हुए हैं। इसी सामान्य बातचीत के बीच ठेकेदार अमरदीप अग्रवाल भड़क गए और अभद्रता शुरू कर दी। कोतवाली टीआई ने कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
www.bhaskar.com
#दमह #म #लखपल #बल #ठकदर #न #करयलय #म #मरपट #क #गरमण #यतरक #वभग #क #करमचरय #न #थन #शकयत #दरज #करई #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *