![]()
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शुक्रवार सुबह मारूताल स्थित सुरभि गौशाला पहुंचकर गोवंश का पूजन किया। उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया और गौशाला संचालकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि अब सड़कों पर आवारा और बेसहारा गोवंश नजर नहीं आएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने ‘सड़क से गौशाला की ओर’ अभियान शुरू किया है। दो दिन में 1000 गोवंश गौशालाओं में पहुंचाए कलेक्टर ने बताया कि बलराम जयंती के अवसर पर शुरू किए गए अभियान के तहत सड़क पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश को गौशालाओं तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान के शुरुआती दो दिनों में ही करीब 1000 गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाकर सुरक्षित किया गया है। गौशालाएं संस्कृति और जिम्मेदारी का प्रतीक कलेक्टर ने कहा कि गौशालाएं केवल गौ माता के रहने का स्थान नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, सद्भाव, आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। उन्होंने गौशाला संचालकों से कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस तरह गोवंश की सेवा और संरक्षण किया, उसी भावना के साथ शासन ने आपको यह जिम्मेदारी सौंपी है। सभी संचालक इस कार्य को पूरी ईमानदारी से करें। सड़क पर गोवंश से होती हैं दुर्घटनाएं कलेक्टर ने कहा कि सड़कों पर बेसहारा गोवंश के बैठने से वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार इन हादसों में गोवंश भी घायल हो जाते हैं। इसी समस्या से निजात दिलाने और गोवंश को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अभियान शुरू किया गया है। नागरिकों से सहयोग की अपील कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे गोवंश संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और गौशाला के सदस्य मौजूद रहे।
Source link
#दमह #म #दन #म #गवश #गशलओ #म #पहचए #कलकटर #न #सडक #स #गशल #अभयन #शर #कर #कय #गवश #क #पजन #Damoh #News


