दमोह-हटा मार्ग पर होमगार्ड सैनिक बेसुध मिला:  ड्यूटी पर जा रहा था, स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया – Damoh News

दमोह-हटा मार्ग पर लोहारी गांव के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक होमगार्ड सैनिक बेसुध मिला। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सैनिक का इलाज शुरू कर दिया है। उसकी पहचान 32 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो कलेक्ट्रेट में तैनात है। डाक्टर बहादुर सिंह के अनुसार ब्लड प्रेशर बड़ा था बाद में हालात सामान्य हो गई थी। ड्यूटी पर जा रहा था वीरेंद्र सुबह अपने घर से ड्यूटी पर जा रहा था। लोहारी गांव के पास उसे अचानक चक्कर आया और वह सड़क पर गिर गया। वर्दी में होने के कारण राहगीरों ने उसे देखकर मदद की। एसडीआरएफ प्रभारी प्राची दुबे ने बताया कि सैनिक के बीमार होने की जानकारी मिलने पर स्टाफ को जिला अस्पताल भेजा गया। सैनिक का इलाज जारी है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Source link
#दमहहट #मरग #पर #हमगरड #सनक #बसध #मल #डयट #पर #ज #रह #थ #सथनय #लग #न #जल #असपतल #पहचय #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *