दर्शनार्थी से मारपीट करने वाला गिरफ्तार:  उज्जैन पुलिस ने निकाला जुलूस, कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक – Ujjain News

दर्शनार्थी से मारपीट करने वाला गिरफ्तार: उज्जैन पुलिस ने निकाला जुलूस, कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक – Ujjain News

दर्शनार्थी से मारपीट करने वाला गिरफ्तार:  उज्जैन पुलिस ने निकाला जुलूस, कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक – Ujjain News


उज्जैन में महाकाल मंदिर दर्शन करने आए केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट योगेश साहू और उनके परिवार से मारपीट हुई। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजू उर्फ जयराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का महाकाल मंदिर के आसपास जुलूस निकाला और उससे कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई। 100 रुपए लेने के बाद और की रुपयों की मांग
महाकाल पुलिस को बुधवार सुबह दर्शनार्थी से मारपीट और धमकी देने की जानकारी मिली थी। दर्शनार्थियों ने अपना बैग और जूते-चप्पल एक स्वीट्स की दुकान के सामने फूल-प्रसाद बेचने वाले के पास रखे थे। प्रसाद लेने के बाद फूल-प्रसाद विक्रेता संजू बंजारा ने 100 रुपए लेने के बाद और पैसे मांगे। जब दर्शनार्थी ने अतिरिक्त पैसे देने से मना किया, तो विवाद शुरू हो गया। साथी के साथ मिलकर की गाली-गलौच
आरोप है कि संजू ने अपने साथी रवि के साथ मिलकर दर्शनार्थी से गाली-गलौज की। उसने झूमाझटकी करते हुए थप्पड़-मुक्कों से मारपीट भी की। बीच-बचाव करने पहुंची योगेश की पत्नी और बहन अंकिता के साथ भी झूमाझटकी और मारपीट की गई। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार के सदस्यों से की धक्का-मुक्की
योगेश साहू ने बताया कि परिवार में महिलाओं समेत कई सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की हुई। अंकिता साहू की कोहनी में चोट आई, जबकि योगेश के गाल पर थप्पड़ मारा गया। परिवार ने यह भी बताया कि उनके साथ नेहा कुमारी शाह भी थीं, जो गर्भवती हैं। इस घटना से परिवार में घबराहट फैल गई। आरोपी को किया कोर्ट में पेश
शिकायत के बाद महाकाल पुलिस ने संजू उर्फ जयराज पिता नानूराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी छोटी मायापुरा, अमन नगर, उज्जैन को गिरफ्तार किया। आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहां से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद जेल वारंट जारी हुआ। इस मामले में शामिल अन्य नाबालिग आरोपी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Source link
#दरशनरथ #स #मरपट #करन #वल #गरफतर #उजजन #पलस #न #नकल #जलस #कन #पकडकर #लगवई #उठकबठक #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *