जाने-माने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, बीते दिनों उन्हें उत्तराखंड में कुंजापुरी मेले में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था। जब सिंगर मंच पर पहुंचे, तो उनका अंदाज कुछ ऐसा दिखा कि राज्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर नाराजगी जाहिर कर दी।
मंच पर मंत्री ने दलेर मेहंदी पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया। जैसे ही इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और सिंगर दलेर मेहंदी के पक्ष में आए हैं। अब अभिनेत्री इला अरुण ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।