दसगात्र से लौट रहे युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर:  सीधी के पोखरा में हादसा, एक युवक रीवा रेफर; वाहन लेकर भागा ड्राइवर – Sidhi News

दसगात्र से लौट रहे युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर: सीधी के पोखरा में हादसा, एक युवक रीवा रेफर; वाहन लेकर भागा ड्राइवर – Sidhi News

दसगात्र से लौट रहे युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर:  सीधी के पोखरा में हादसा, एक युवक रीवा रेफर; वाहन लेकर भागा ड्राइवर – Sidhi News


सीधी के बहरी थाना क्षेत्र के पोखरा में शुक्रवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राज कुमार यादव (28) और प्राणपति (20) घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि राज कुमार बाइक से दूर जा गिरे, जबकि प्राणपति बाइक के नीचे दब गए। गंभीर हालत में राज कुमार को रीवा रेफर किया गया है। जीजा के दसगात्र से लौट रहे थे बिलारो गांव निवासी राज कुमार यादव और प्राणपति अपने जीजा के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पोखरा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाइक के नीचे दबे प्राणपति को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया। एक युवक रीवा रेफर जिला अस्पताल में दोनों का इलाज शुरू किया गया। राज कुमार यादव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें रीवा रेफर कर दिया। वहीं प्राणपति का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बोलेरो चालक वाहन लेकर भागा हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बहरी थाना पुलिस के राजेश पांडे ने बताया कि हादसे की सूचना शनिवार सुबह मिली थी। मामले की जांच की जा रही है और शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#दसगतर #स #लट #रह #यवक #क #बलर #न #मर #टककर #सध #क #पखर #म #हदस #एक #यवक #रव #रफर #वहन #लकर #भग #डरइवर #Sidhi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *