दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन



दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन


सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कहा है की वे बिहार में परफॉर्म करना चाहते थे, लेकिन वहां के प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी नहीं ली। आयोजकों के लिए हजारों की भीड़ को संभालना मुश्किल होता, इसलिए बिहार में शो आयोजित नहीं हो पाया। उन्होंने दिल्ली कॉन्सर्ट में आई सुरक्षा अड़चनों का जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस और CRPF के सहयोग की सराहना की। भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं मिलने से रद्द हुआ बिहार कॉन्सर्ट हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान दिलजीत दोसांझ ने बताया कि उन्होंने पिछले साल भी बिहार में कॉन्सर्ट आयोजित करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट में ज्यादा भीड़ उमड़ती है, जिसे संभालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बिहार में शो आयोजित करने के सवाल पर वहां के अधिकारियों ने आयोजकों से पूछा कि क्या वे भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी लेंगे। दिलजीत ने स्पष्ट किया कि इतनी बड़ी लॉजिस्टिक्स व्यवस्था की जिम्मेदारी कलाकार या प्राइवेट टीम नहीं ले सकती, यह काम स्थानीय प्रशासन का होता है। प्रशासन के तैयार न होने पर यह शो नहीं हो सका। दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए भी दूसरी बार में मिली परमिशन इससे पहले दिलजीत के दिल्ली में हुए शो के आयोजन को लेकर भी काफी अनिश्चितता बनी हुई थी। 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ डिस्ट्रिक्ट) कार्यालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट की अर्जी खारिज कर दी थी। पुलिस ने तब कहा था कि खुफिया एजेंसियों से मिले विशिष्ट सुरक्षा इनपुट और चालू त्योहारों के सीजन में कानून-व्यवस्था की व्यस्तता के कारण इस बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। बाद में दिलजीत ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उनका दिल्ली कॉन्सर्ट तय तारीख पर ही होगा। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और आयोजकों के बीच हुई कई दौर की बैठकों के बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दी गई। आयोजकों ने पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर एक विस्तृत एक्शन प्लान पेश किया था। दिल्ली कॉन्सर्ट में महिला पुलिसकर्मी की मां से तुलना की इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में महिला पुलिसकर्मी को मंच पर बुलाकर सम्मान दिया और कहा कि उन्हें देखकर सिंगर को मां की याद आ गई। पुलिसकर्मी को गले लगाकर दिलजीत ने कहा, ‘इन्हें जोरदार सैल्यूट मारो। अगर आप न हो तो हम सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते। आपकी बहुत देन है, थैंक्यू सो मच। आप में मुझे मेरी मां दिख रही है। मैं उनसे साल में 1-2 बार ही मिल पाता हूं। आपको देखकर लग रहा है मेरी मां खड़ी है। आज मम्मी से बात हुई तो उन्होंने कहा, अपना ख्याल रखना, आज मेरी मम्मी मेरे साथ खड़ी हैं।’ 7 बड़े शहरों में आयोजित होगा औरा इंडिया टूर दिल्ली में सफल शुरुआत के बाद दिलजीत दोसांझ का ‘औरा इंडिया टूर 2026’ देश के अन्य प्रमुख शहरों में पहुंचेगा। इस टूर के तहत वे चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर में अपने लाइव कॉन्सर्ट आयोजित करेंगे।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *