दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- शाह जवाब दें

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- शाह जवाब दें

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- शाह जवाब दें


जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पुलिस अधिकारी ने उसके सीने पर हाथ मारा और इसके बाद वहां से भाग गया। घटना के बाद मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर सैकड़ों पत्रकार पार्लियामेंट्री स्ट्रीट थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। दावा है कि पत्रकार करीब 2 घंटे से शिकायत दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया सामने आई है। CJP ने घटना को लेकर पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन लोगों पर है, वही उनकी शिकायत सुनने से इनकार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसलिए अमित शाह को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। CJP ने ACP की गिरफ्तारी की मांग की CJP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अगर किसी ACP पर महिला से बदसलूकी और उसे अनुचित तरीके से छूने का आरोप है, तो पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, न कि महिला की शिकायत दर्ज करने से इनकार करना चाहिए। संगठन ने ACP विवेक भगत की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। राहुल गांधी बोले- FIR दर्ज करना पुलिस का बुनियादी काम राहुल गांधी ने X पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा कि एक महिला पत्रकार ने जंतर-मंतर पर पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों पत्रकार घंटों से सिर्फ इतनी मांग को लेकर बैठे हैं कि FIR दर्ज की जाए। राहुल ने सवाल किया कि FIR दर्ज करना तो पुलिस का बुनियादी काम है, लेकिन वह भी नहीं किया गया। सैकड़ों लोगों को हिरासत में लेने का दावा राहुल गांधी ने दावा किया कि शनिवार को जंतर-मंतर पर ही सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी के आरोप हैं। इसके अलावा कैमरे छीने जाने और पत्रकारों को घसीटे जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। ‘महिलाओं की सुरक्षा को लेकर घबराहट में हैं’ राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं और छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर घबराहट में हैं और सत्याग्रह कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी वाली पुलिस ही महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर एक महिला की शिकायत दर्ज करने से सरकार डर रही है, तो सवाल उठता है कि वह आखिर किसकी हिफाजत कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन आती है और अमित शाह को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। AISA ने भी लगाए पुलिस पर आरोप वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने भी महिला प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों और वकीलों के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा कथित बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। संगठन ने दावा किया कि कई महिलाओं ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर अनुचित तरीके से छूने के आरोप लगाए हैं। AISA ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने का दावा करने वाली पुलिस को भीड़ प्रबंधन के दौरान बुनियादी नियमों का पालन करना चाहिए।

Source link
#दलल #पलस #अफसर #पर #महल #पतरकर #स #बदसलक #क #आरपदव #सन #पर #हथ #मर #FIR #क #लकर #घट #परदरशन #रहल #गध #बल #शह #जवब #द

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *