दिल्ली में नहीं होगा भारत और श्रीलंका वनडे?:डीडीसीए ने बीसीसीआई से की वेन्यू बदलने की अपील, जानिए वजह – Ddca Asks Bcci To Shift India-sri Lanka Odi From Delhi Know Details
“_id”:”6ae9da727b949c5c05089cc1″,”slug”:”ddca-asks-bcci-to-shift-india-sri-lanka-odi-from-delhi-know-details-2026-11-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली में नहीं होगा भारत और श्रीलंका वनडे?: डीडीसीए ने बीसीसीआई से की वेन्यू बदलने की अपील, जानिए वजह”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
अरुण जेटली स्टेडियम – फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का एक मुकाबला दिल्ली से बाहर शिफ्ट हो सकता है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 13 दिसंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में प्रस्तावित भारत-श्रीलंका वनडे मैच की मेजबानी करने में असमर्थता जताते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इसे दूसरी जगह आयोजित कराने का अनुरोध किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीडीसीए के एक सूत्र ने बताया कि एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई को इस संबंध में जानकारी दे दी है। इसके पीछे मुख्य वजह स्टेडियम में चल रहा रिनोवेशन का काम और दिसंबर के दौरान दिल्ली में रहने वाली प्रतिकूल मौसम परिस्थितियां हैं।