![]()
दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर में बुधवार देर रात 21 साल की छात्रा और मॉडल मुस्कान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़ी अन्य कड़ियों का पता लगाने में जुटी है। मुठभेड़ के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक और बैलिस्टिक सबूत जुटाए। जांच अधिकारी मौके की मैपिंग करने के साथ बरामद सामान और दूसरे सबूतों की जांच कर रहे हैं। यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
#दलल #म #मडल #क #हतय #क #आरप #क #एनकउटरपर #म #गल #लग #घर #म #घसकर #सल #क #मसकन #क #चक #मर #थ


