दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की:पीस बॉन्ड के ₹10 हजार भरने होंगे; 16 अक्टूबर के SIR प्रदर्शन में शांति भंग करने का आरोप

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की:पीस बॉन्ड के ₹10 हजार भरने होंगे; 16 अक्टूबर के SIR प्रदर्शन में शांति भंग करने का आरोप

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की:पीस बॉन्ड के ₹10 हजार भरने होंगे; 16 अक्टूबर के SIR प्रदर्शन में शांति भंग करने का आरोप


दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। नेहा ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती दी थी, जिसमें शांति बनाए रखने के लिए ₹10 हजार का निजी बांड भरने को कहा गया था। अब नेहा को पीस बॉन्ड भरना होगा। हालांकि कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि इस मामले से जुड़े सारे दस्तावेज नेहा बोरा को उपलब्ध कराए जाएं। 16 अक्टूबर को हिरासत में ली गई थीं नेहा बोरा नेहा बोरा को 16 अक्टूबर को मंडी हाउस से कनॉट प्लेस की ओर मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया था। यह मार्च CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से जुड़ा था। उन्हें अगले दिन रिहा कर दिया गया। इसके बाद 18 अक्टूबर को उन्हें विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस मिला। नोटिस में ₹10 हजार का निजी बांड भरने और शांति बनाए रखने को कहा गया । इसमें जंतर-मंतर के आसपास बार-बार प्रदर्शन होने का उल्लेख है। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया जा चुका है। नोटिस में आरोप लगाया गया कि नेहा बोरा ने निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद लोगों को कनॉट प्लेस जाने के लिए उकसाया। नेहा के वकील की दलील, 5 बड़ी बातें केंद्र ने कहा- 12 बार नियमों का उल्लंघन हुआ केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने दलील दी कि नेहा ने बार-बार नियमों का उल्लंघन किया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 12 बार उल्लंघन होने का दावा किया। शर्मा ने कहा कि विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उपलब्ध सामग्री पर दो बार विचार किया था। जांच अधिकारी से मिली जानकारी की पुष्टि के बाद ही नोटिस जारी किया गया। सत्ता परिवर्तन की मांग के मुद्दे पर भी अदालत में बहस हुई। नेहा के वकील ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने की मांग करना गलत नहीं है। केंद्र की ओर से इसका विरोध किया गया। ASG ने कहा कि सरकारें वोट के जरिए बदलती हैं, न कि दिल्ली के केंद्र में जुटने वाले ‘उपद्रवी तत्वों’ के जरिए। ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन,100 हिरासत में: ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़’ के नारे लगे दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास शुक्रवार को SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लेकर पहुंचे और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन करीब 3 घंटे चला। 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#दलल #हईकरट #न #नह #बर #क #यचक #खरज #कपस #बनड #क #हजर #भरन #हग #अकटबर #क #SIR #परदरशन #म #शत #भग #करन #क #आरप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *