दिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा:हवाई कंपनियों ने घटाईं उड़ानें, जानें किस एयरलाइन ने कम की सबसे ज्यादा सेवा – Diwali-chhath Travel To Get Costlier: Airlines Cut Flights, Know Which Carrier Reduced Services The Most

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा:हवाई कंपनियों ने घटाईं उड़ानें, जानें किस एयरलाइन ने कम की सबसे ज्यादा सेवा – Diwali-chhath Travel To Get Costlier: Airlines Cut Flights, Know Which Carrier Reduced Services The Most

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा:हवाई कंपनियों ने घटाईं उड़ानें, जानें किस एयरलाइन ने कम की सबसे ज्यादा सेवा – Diwali-chhath Travel To Get Costlier: Airlines Cut Flights, Know Which Carrier Reduced Services The Most

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Adobestock

विस्तार

दिवाली और छठ से पहले हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर है। भारतीय विमानन कंपनियां इस साल त्योहारी महीने में घरेलू उड़ानों की संख्या घटा रही हैं। नवंबर 2026 में पिछले साल के त्योहारी महीने के मुकाबले हर सप्ताह 2.6 फीसदी कम उड़ानें संचालित होंगी। हवाई किराये में बढ़ोतरी और यात्रियों की मांग में कमी के संकेतों के बीच कंपनियां अपने उड़ान कार्यक्रम में बदलाव कर रही हैं।


विमानन आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली कंपनी सिरियम के मुताबिक, नवंबर में हर सप्ताह 22,306 घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। अक्टूबर 2025 में यह संख्या 22,912 थी। यानी हर सप्ताह 606 उड़ानें कम होंगी। ईंधन की बढ़ती कीमतों और रुपये में कमजोरी से हवाई यात्रा महंगी हुई है। ऐसे में कंपनियां मांग के हिसाब से उड़ानों की संख्या तय कर रही हैं।

एयर इंडिया ने सबसे ज्यादा उड़ानें घटाईं


  • – एयर इंडिया ने इस साल सबसे ज्यादा कटौती की है। कंपनी की साप्ताहिक घरेलू उड़ानें 3,644 से घटकर 3,101 रह गई हैं। यानी 543 उड़ानें कम होंगी। यह 14.9 फीसदी की कमी है।

  • – एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी हर सप्ताह 78 उड़ानें घटाई हैं। उसकी उड़ानों की संख्या 2,498 से कम होकर 2,420 रह गई है। यह 3.1 फीसदी की कटौती है। स्पाइसजेट की उड़ानें 37 घटकर 679 रह गई हैं। इसमें 5.2 फीसदी की कमी आई है।

  • – देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने हर सप्ताह 375 उड़ानें घटाई हैं। अब उसकी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 13,697 होगी। यह 2.7 फीसदी की कमी है।


इन मार्गों पर सबसे ज्यादा कटौती


उड़ानों में सबसे ज्यादा कमी हैदराबाद-तिरुपति और दिल्ली-हैदराबाद मार्ग पर हुई है। दोनों मार्गों पर हर सप्ताह 86-86 उड़ानें कम होंगी। दिल्ली-लेह मार्ग पर 78 उड़ानें घटाई गई हैं। इसके अलावा चेन्नई-मदुरै मार्ग पर 70, अहमदाबाद-गोवा पर 68, हैदराबाद-चेन्नई और दिल्ली-चेन्नई पर 58-58 उड़ानें कम होंगी। बेंगलुरु-गोवा और हैदराबाद-पटना मार्ग पर 48-48, जबकि जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर 47 उड़ानें घटाई गई हैं।



बिहार के हवाई अड्डों से भी कम होंगी उड़ानें


दीवाली के बाद बिहार में छठ बड़ा त्योहार है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। इसके बावजूद बिहार के हवाई अड्डों से उड़ानों की संख्या कम हो रही है। पटना हवाई अड्डे से नवंबर में हर सप्ताह 302 उड़ानें रवाना होंगी। पिछले साल अक्टूबर में यह संख्या 377 थी। दरभंगा से साप्ताहिक उड़ानें 67 से घटकर 55 रह जाएंगी। यहां करीब 18 फीसदी की कमी होगी। हैदराबाद-पटना मार्ग पर भी हर सप्ताह 48 उड़ानें कम होंगी। इस मार्ग पर उड़ानों की संख्या 90 से घटकर 42 रह जाएगी।

Source link
#दवलछठ #पर #घर #जन #हग #महगहवई #कपनय #न #घटई #उडन #जन #कस #एयरलइन #न #कम #क #सबस #जयद #सव #Diwalichhath #Travel #Costlier #Airlines #Cut #Flights #Carrier #Reduced #Services

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *