‘दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5000’:शिंदे बोले- किसानों को कर्ज वसूली के लिए परेशान किया तो दर्ज होगा हत्या का केस – Finance Firms Will Be Booked For Murder In Case Of Farmer Suicides Due To Harassment: Shinde

‘दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5000’:शिंदे बोले- किसानों को कर्ज वसूली के लिए परेशान किया तो दर्ज होगा हत्या का केस – Finance Firms Will Be Booked For Murder In Case Of Farmer Suicides Due To Harassment: Shinde

‘दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5000’:शिंदे बोले- किसानों को कर्ज वसूली के लिए परेशान किया तो दर्ज होगा हत्या का केस – Finance Firms Will Be Booked For Murder In Case Of Farmer Suicides Due To Harassment: Shinde

एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में सूखे और आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को कर्ज वसूली के नाम पर परेशान करने वाली वित्तीय कंपनियों, बैंकों और साहूकारों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर कर्ज वसूली के लिए प्रताड़ित किए जाने के कारण किसी किसान ने आत्महत्या की तो संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट के समय सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। शिंदे नांदेड़ जिले के वाडी बुद्रुक में 100 बेड के उप जिला अस्पताल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूखे की स्थिति में किसानों को कर्ज चुकाने के लिए परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों, बैंकों और साहूकारों को किसानों से जबरन वसूली नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


ये भी पढ़ें: सिद्धारमैया स्टिंग केस: पुलिस का खुलासा- दिल्ली के करोल बाग से खरीदा गया फोन; कुमारस्वामी के घर कैसे पहुंचा?

दिवाली से पहले किसानों को मिलेंगे 5,000 रुपये

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों को दिवाली से पहले तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में 5,000 रुपये देने का फैसला किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह शुरुआती मदद है। फसल नुकसान के सर्वेक्षण के आधार पर आगे की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के किसानों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। शिंदे ने किसानों से अपील की कि वे मुश्किल परिस्थितियों में हिम्मत न हारें और कोई गलत कदम न उठाएं। सरकार उनकी समस्याओं को समझती है और उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी।

304 तहसीलों में सूखा घोषित

राज्य सरकार ने 2026 के खरीफ सीजन में 358 में से 304 तहसीलों में सूखा घोषित किया है। इन क्षेत्रों में ट्रिगर-1 और ट्रिगर-2 सक्रिय किए गए थे। ये सूखे की स्थिति और उसकी गंभीरता का आकलन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो क्रमिक चरण हैं। शिंदे की यह चेतावनी नांदेड़ में एक किसान की मौत के कुछ दिन बाद आई है। किसान का शव एक वित्तीय कंपनी के कार्यालय में मिला था। उसके परिवार का आरोप था कि किसान ने 10,000 रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन कंपनी उससे 70,000 रुपये की मांग कर रही थी।

किसानों की बेटियों की शादी में भी मदद करेगी शिवसेना

शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना किसानों की बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाने में भी सहयोग करेगी। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि आर्थिक और सामाजिक संकट के समय उनकी मदद के लिए पार्टी और सरकार दोनों आगे आएंगे।

ये भी पढ़ें: आईएएफ: इंदरपाल सिंह वालिया ने संभाली वायुसेना के उप प्रमुख की जिम्मेदारी, पूर्वी वायु कमान का जिम्मा किसे?

नांदेड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने 100 बेड के उप जिला अस्पताल को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। उन्होंने कहा कि यहां किसानों, मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर को अस्पताल में जल्द से जल्द सीटी स्कैन और डायलिसिस की सुविधा शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नांदेड़ के श्री गुरु गोबिंद सिंहजी जिला अस्पताल के लिए 500 बेड की अत्याधुनिक इमारत बनाई जाएगी। इसके निर्माण में एशियाई विकास बैंक की मदद ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने बताया कि टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से ‘महा केयर’ पहल के तहत नांदेड़ में कैंसर उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अशोक चव्हाण ने कहा कि प्रस्तावित 500 बेड का जिला अस्पताल और नया उप जिला अस्पताल नांदेड़ के साथ आसपास के जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगे।

Source link
#दवल #स #पहल #मलग #5000शद #बल #कसन #क #करज #वसल #क #लए #परशन #कय #त #दरज #हग #हतय #क #कस #Finance #Firms #Booked #Murder #Case #Farmer #Suicides #Due #Harassment #Shinde

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *