दीपके की हिरासत का 100 सेकेंड का VIDEO:दादी की मौत की खबर सुन सिर पकड़ा, दिल्ली पुलिस की मदद की पेशकश ठुकराई

दीपके की हिरासत का 100 सेकेंड का VIDEO:दादी की मौत की खबर सुन सिर पकड़ा, दिल्ली पुलिस की मदद की पेशकश ठुकराई

दीपके की हिरासत का 100 सेकेंड का VIDEO:दादी की मौत की खबर सुन सिर पकड़ा, दिल्ली पुलिस की मदद की पेशकश ठुकराई


दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके की हिरासत का 1 मिनट 45 सेकंड का वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि जब दीपके को उनकी दादी के निधन की खबर दी गई तो उन्होंने सिर पर हाथ रख लिया। पुलिस ने पानी ऑफर किया, लेकिन दीपके ने नहीं पीया। पुलिस दीपके से पूछती है कि दादी के अंतिम संस्कार में जाना है तो हम व्यवस्था कर सकते हैं। दीपके ने इसे भी ठुकरा दिया। अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास को शनिवार सुबह फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया था। करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा किया गया। इसके बाद दीपके नागपुर अपने घर रवाना हो गए। सबसे पहले दीपके की हिरासत वाला वीडियो देखें… दीपके-पुलिस की बातचीत को सिलसिलेवार पढ़िए… अभिजीत दीपके एक कुर्सी पर बैठे थे। एक महिला पुलिसकर्मी आई उन्होंने दीपके को बताया कि आपकी दादी का निधन हो गया है। यह सुनते ही दीपके सिर पर हाथ रखकर बैठ जाते हैं। दूसरा पुलिस अधिकारी उन्हें पानी की बोतल ऑफर करता है लेकिन दीपके नहीं लेते। पुलिस: सर आपने क्या सोचा है। अगर आपको उनके अंतिम संस्कार में जाना है तो जो भी ट्रांसपोर्ट हो सके, बस, ट्रेन, या फ्लाइट वो हम आपको अरेंज करवा देंगे। दीपके: नहीं, ऐसे ही ठीक है। पुलिस: मतलब आप नहीं जाएंगे? दीपके: मैं ऐसे ही ठीक हूं। पुलिस: अगर आप किसी फैमिली मेंबर्स से बात करना चाहते हैं तो हम अपने फोन से बात करा देंगे। आप नंबर नोट करा दें। दीपके: मुझे नंबर याद नहीं है। पापा से बात नहीं हो पाएगी, उनको बोल दो कि आज ही अंतिम संस्कार कर दें। पुलिस: ठीक है, अगर आपका मन बदलें तो बता दें। दीपके: ठीक है। अब रिहाई के बाद दीपके का बयान पढ़िए नागपुर पहुंचने पर दीपके ने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा- दिल्ली पुलिस ने आकर मुझे बताया कि मेरी दादी का निधन हो गया है। मैंने पुलिस से कहा कि गांव में रहने वाले अपने कजिन को फोन करने के लिए मुझे दो मिनट के लिए मोबाइल दे दें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। दीपके बोले- पुलिस ने फोन नंबर देने को कहा, लेकिन मुझे नंबर याद नहीं था। मैंने फिर दो मिनट के लिए फोन देने को कहा, ताकि नंबर निकालकर उन्हें बता सकूं, लेकिन उन्होंने फोन नहीं दिया। दीपके ने कहा कि कानून के तहत मुझे अपने वकील को फोन करने का भी अधिकार है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मुझे इसकी अनुमति नहीं दी। CJP चीफ ने कहा कि मुझे अपने कजिन से बात करनी थी, जो मेरी दादी के साथ गांव में रहता था, ताकि पता कर सकूं कि क्या हुआ और कैसे हुआ। इसके बावजूद पुलिस ने फोन नहीं दिया। उन्होंने बताया, ‘रात 3:30 बजे दिल्ली पुलिस ने आकर मुझसे कहा कि मैं अपने माता-पिता को फोन कर बताऊं कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेरा सवाल है कि उन्हें रात 3:30 बजे ही यह बात बताने के लिए क्यों कहा गया? दिन में मेरे माता-पिता को क्यों नहीं बताया गया कि मुझे गिरफ्तार किया गया है या मैं कहां हूं? सुबह तक इंतजार क्यों नहीं किया गया? पुलिस ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। लेकिन किस कानूनी प्रक्रिया के तहत किसी के माता-पिता को रात 3:30 बजे फोन कर उनके बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी देने के लिए कहा जाता है?’ CJP बोली- दीपके की गुहार पुलिस ने नहीं सुनी कॉकरोच पार्टी ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके की दादी के निधन की खबर देने के दौरान भी दिल्ली पुलिस कैमरा और माइक लेकर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि दीपके पुलिस से बार-बार अपने कजिन से बात कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। दीपके की मां बोली- बेटा दादी को चेहरा नहीं देख सका अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने कहा- अगर अभिजीत को कल रिहा कर दिया जाता, तो वह आज अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते थे। अब वह उनका चेहरा आखिरी बार देख भी नहीं पाएंगे। ——————————

Source link
#दपक #क #हरसत #क #सकड #क #VIDEOदद #क #मत #क #खबर #सन #सर #पकड #दलल #पलस #क #मदद #क #पशकश #ठकरई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *