दीवाली से पहले इंदौर की जनता को राहत… मास्टर प्लान रोड पर 31 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रैफिक, दौड़ेंगी गाड़ियां

दीवाली से पहले इंदौर की जनता को राहत… मास्टर प्लान रोड पर 31 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रैफिक, दौड़ेंगी गाड़ियां

इंदौर के किला मैदान तिराहे से जिंसी होते हुए नेमिनाथ चौराहा तक बन रही मास्टर प्लान की सड़क पर आगामी 31 अक्टूबर तक आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 08:19:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 08:49:32 PM (IST)

दीवाली से पहले इंदौर की जनता को राहत… मास्टर प्लान रोड पर 31 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रैफिक, दौड़ेंगी गाड़ियां
इंदौर मास्टर प्लान रोड पर 31 अक्टूबर से शुरू होगा यातायात। (AI Generated Image)

HighLights

  1. इंदौर मास्टर प्लान रोड पर 31 अक्टूबर से शुरू होगा यातायात
  2. किला मैदान से नेमिनाथ चौराहा मार्ग पर जल्द शुरू होगी दो लेन
  3. 31 अक्टूबर तक खोलनी होगी जिंसी और लक्ष्मीबाई प्रतिमा रोड

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के किला मैदान तिराहे से जिंसी होते हुए नेमिनाथ चौराहा तक बन रही मास्टर प्लान की सड़क पर आगामी 31 अक्टूबर तक आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने इस निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति धीमी पाए जाने पर निगमायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

धीमी गति पर जताई नाराजगी, निगमायुक्त ने दी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने सख्त निर्देश जारी किए कि 31 अक्टूबर तक हर हाल में नेमीनाथ चौराहा से जिंसी चौराहा और जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा चौराहा तक की दो लेन अनिवार्य रूप से आम जनता के यातायात के लिए खोल दी जाएं। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बांसवाड़ा से शुरू हुई प्रेम कहानी का रतलाम में खौफनाक अंत, प्रेमी ने की छात्रा की हत्या, आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

कंडीलपुरा सड़क निर्माण का भी लिया जायजा

मास्टर प्लान रोड के साथ-साथ निगमायुक्त ने कंडीलपुरा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सुगम यातायात अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला, जहां सड़क चौड़ीकरण के मार्ग में आ रहे बाधकों को कई नागरिक स्वयं ही हटाते हुए नजर आए। निगमायुक्त ने नागरिकों के इस सहयोग की सराहना की और अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

Source link
#दवल #स #पहल #इदर #क #जनत #क #रहत.. #मसटर #पलन #रड #पर #अकटबर #स #शर #हग #टरफक #दडग #गडय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *