![]()
जोबट नगर के वार्ड क्रमांक 13 में एक दुकानदार ने अपनी दुकान के सामने कचरा फेंका था। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने उसी दुकानदार से सड़क किनारे पड़ा कचरा उठवाया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इस पर नगर परिषद की CMO प्रिया मेड़ा ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि दुकानदार का चालान नहीं काटा गया, बल्कि मौके पर ही उसे समझाकर सफाई कराई गई। CMO प्रिया मेड़ा के मुताबिक, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2026 के तहत प्रदेश के शहरी निकायों में स्वच्छता को लेकर एक खास अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में जोबट नगर परिषद की टीम अलग-अलग वार्डों में जाकर सार्वजनिक जगहों की सफाई कर रही है। साथ ही लोगों को कचरा तय जगह पर डालने के लिए जागरूक भी कर रही है। जिम्मेदारी समझाई प्रिया मेड़ा ने वीडियो के बारे में बताया कि उस दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर कचरा फेंक दिया था। मौके पर मौजूद नगर परिषद कर्मचारियों ने उसे वहीं पड़ा कचरा उठाने के लिए कहा। इसका मकसद तुरंत उस जगह को साफ कराना और दुकानदार को स्वच्छता के लिए उसकी जिम्मेदारी समझाना था। उन्होंने साफ किया कि वीडियो में दिख रही कार्रवाई को जुर्माने की कार्रवाई मानना ठीक नहीं है। इस मामले में कोई चालान नहीं काटा गया। हालांकि, स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर आगे नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जा सकती है। नगरवासी सहयोग करें नगर परिषद ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़क, नाली या किसी सार्वजनिक जगह पर न डालें। नागरिकों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा गया है। CMO की इस सफाई के बाद वायरल वीडियो को लेकर यह बात साफ हो गई कि इस मामले में जुर्माना नहीं, बल्कि मौके पर सफाई और समझाइश दी गई थी।
Source link
#दकनदर #न #फक #कचर #फर #खद #ह #उठय #CMO #बल #चलन #नह #कट #मक #पर #ह #सफई #करई #alirajpur #News


