दूसरे दिन भी नहीं मिला नर्मदा नदी में डूबा बुजुर्ग:  पीपरपानी गांव के पास सर्चिंग; रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे – Mandla News

दूसरे दिन भी नहीं मिला नर्मदा नदी में डूबा बुजुर्ग: पीपरपानी गांव के पास सर्चिंग; रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे – Mandla News

दूसरे दिन भी नहीं मिला नर्मदा नदी में डूबा बुजुर्ग:  पीपरपानी गांव के पास सर्चिंग; रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे – Mandla News


मंडला बायपास स्थित नर्मदा पुल के नीचे पीपरपानी गांव के पास बुधवार को नदी में लापता हुए 55 वर्षीय बुजुर्ग का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। गुरुवार को सुबह से ही एसडीईआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। गहरे पानी और तेज बहाव के बीच लापता बुजुर्ग की खोज के लिए गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुंडन संस्कार के बाद नहाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, आमनाला गांव के रहने वाले गणेश प्रसाद उईके (55) बुधवार को अपने परिवार के साथ नर्मदा तट पर पहुंचे थे। परिवार में एक रिश्तेदार के निधन के बाद वहां मुंडन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गणेश प्रसाद नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। जाल में फंसी संदिग्ध वस्तु, पर हाथ खाली हादसे की खबर मिलते ही बुधवार को ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। बुधवार देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण इसे रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह से टीम ने दोबारा स्टीमर और नावों की मदद से खोजबीन शुरू की। रेस्क्यू के दौरान एक बार टीम के जाल में मानव शरीर के हिस्से जैसी कोई भारी वस्तु फंसी, लेकिन पानी के दबाव के कारण वह तुरंत छूट गई। इस घटना के बाद टीम ने उस विशेष दायरे में अपनी खोज और तेज कर दी है।

Source link
#दसर #दन #भ #नह #मल #नरमद #नद #म #डब #बजरग #पपरपन #गव #क #पस #सरचग #रशतदर #क #मडन #ससकर #म #शमल #हन #आए #थ #Mandla #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *