‘दृश्यम 3’ की स्क्रीनिंग में अजय देवगन को सपोर्ट करने पहुंचीं बेटी न्यासा, पति संग हाथों में हाथ डाले दिखीं इशिता


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा और आखिरी पार्ट लेकर आ रहे हैं. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले मेकर्स ने 29 सितंबर को मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें अजय देवगन, इशिता दत्ता समेत कई सेलेब्स शामिल हुए.

‘दृश्यम 3’ में छाए अजय देवगन

‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ की स्क्रीनिंग में अजय देवगन का डैशिंग अंदाज देखने को मिला. इस दौरान वो ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग जींस पहनी थी. अजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी कार से उतरकर पैपराजी को हाय-हैलो करते हैं और फिर सीधे स्क्रीनिंग वेन्यू के अंदर चले जाते हैं.

ये भी पढ़ें:- Photos: ‘प्रहार’ ट्रेलर लॉन्च में डैशिंग लुक में छाए राजकुमार राव, ब्लैक साड़ी में वामिका गब्बी ने ढाया कहर

‘दृश्यम 3’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं न्यासा देवगन

‘दृश्यम 3’ की स्क्रीनिंग में पापा अजय देवगन को सपोर्ट करने उनकी बेटी न्यासा देवगन भी पहुंचीं. इस दौरान वो व्हाइट ड्रेस में नजर आईं. सामने आए वीडियो में न्यासा अपनी गाड़ी में बैठती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने पैपराजी को पोज नहीं दिए और न ही उनसे कोई बातचीत की. 

पति वत्सल सेठ संग नजर आएं इशिता दत्ता

फिल्म ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन की बेटी अंजू सालगांवकर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता भी ग्लैमरस अंदाज में स्क्रीनिंग में पहुंचीं और अपनी खूबसूरती से महफिल लूट ली. इस दौरान वो अपने पति और एक्टर वत्सल सेठ के साथ नजर आईं. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए. इशिता और वत्सल ने पैपराजी को कई शानदार पोज भी दिए.

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के बारे में जानिए

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखी है. फिल्म के प्रोड्यूस एंटनी पेरुम्बावूर हैं.

ये भी पढ़ें:- एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय का क्लासी अवतार, पैप्स संग खिंचवाई तस्वीरें, सादगी ने जीता फैंस का दिल





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *