देखें तस्वीरें: दो दिन में 2.5 इंच बारिश, सड़कें बनी तालाब, मानसून के बचे 17 दिन, क्या पूरा होगा कोटा?

देखें तस्वीरें: दो दिन में 2.5 इंच बारिश, सड़कें बनी तालाब, मानसून के बचे 17 दिन, क्या पूरा होगा कोटा?

इंदौर में शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी रुक-रुककर जारी रहा। सुबह से शाम तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में मिलाजुला मौसम बना रहा, जहां कहीं बादल छाए रहे तो कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार रात को 1 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसके कारण शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री नीचे गिर गया। वहीं शनिवार को डेढ़ इंच बारिश हुई। दो दिन में कुल 2.5 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम के प्रभाव से अगले दो दिनों तक शहर और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है।




indore-weather-update-heavy-rain-yellow-alert-september-monsoon-data

शनिवार रात भर रुक रुककर बारिश होती रही।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


सीजन के कोटे से अभी भी पीछे है शहर

इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक लगभग 23 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा इस समय तक की सामान्य बारिश से करीब 10 इंच कम है और पूरे सीजन की औसत बारिश के मुकाबले लगभग 14.8 इंच पीछे है। शहर की वार्षिक मानसूनी जरूरत पहले 34 इंच मानी जाती थी, जो अब बढ़कर 38 से 40 इंच तक पहुंच गई है। मानसून सीजन समाप्त होने में अब केवल 17 दिन शेष बचे हैं, ऐसे में शहर के कुल मानसूनी आंकड़े का पूरा दारोमदार अब सितंबर माह में होने वाली बारिश पर निर्भर है।


indore-weather-update-heavy-rain-yellow-alert-september-monsoon-data

बारिश से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


सितंबर में बारिश का पुराना रिकॉर्ड

सितंबर महीने में इंदौर के बारिश रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले साल 2025 में सितंबर के दौरान 13.28 इंच बारिश हुई थी, जबकि 2024 में 6.24 इंच और 2023 में 20.31 इंच वर्षा दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के सर्वकालिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर माह में सर्वाधिक बारिश का ऑल-टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1954 में 30 इंच दर्ज किया गया था। वहीं 20 सितंबर 1987 को महज 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 7 इंच बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में सक्रिय हुए नए वेदर सिस्टम को देखते हुए मौसम विभाग ने इंदौर और इंदौर संभाग सहित राज्य के 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटों तक क्षेत्र में बादल, धूप और रुक-रुककर बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इस दो दिवसीय स्पेल के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।


Source link
#दख #तसवर #द #दन #म #इच #बरश #सडक #बन #तलब #मनसन #क #बच #दन #कय #पर #हग #कट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *