![]()
देवास-इंदौर रोड पर रसलपुर बायपास के पास सोमवार को एक यात्री बस बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई। बस का टायर फटने से यह हादसा हुआ। इसमें एक बच्ची घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, देवास से इंदौर जा रही बस का टायर अचानक फट गया। इससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस लहराते हुए डिवाइडर पार कर गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। यात्री अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि बस का संतुलन बिगड़ा और वह दूसरी लेन में पहुंच गई। पुलिसकर्मी सुरेश तिवारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी में टायर फटने से हादसा होना सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्ची को अस्पताल भिजवाया।
Source link
#दवसइदर #रड #पर #बस #क #टयर #फट #डवइडर #पर #कर #दसर #लन #म #पहच #यतर #सवर #थ #बचच #घयल #Dewas #News


