देवास के गांवों में 40 मिनट बारिश, खेत लबालब हुए:  समय पर बरसात से बोवनी कर चुके किसानों को राहत; शहर सूखा रहा – Dewas News

देवास जिले के ग्रामीण अंचलों में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने करवट ली। राजोदा, सिया और खटांबा सहित आसपास के कई इलाकों में लगभग 40 मिनट तक तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बहाव के चलते छोटे नालों में भी पानी बहने लगा। हालांकि, इस दौरान देवास शहर में बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। जिले में कई किसान पहले ही बोवनी का कार्य पूरा कर चुके थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे। समय पर हुई इस वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच गई है, जो फसलों के लिए लाभदायक है।

Source link
#दवस #क #गव #म #मनट #बरश #खत #लबलब #हए #समय #पर #बरसत #स #बवन #कर #चक #कसन #क #रहत #शहर #सख #रह #Dewas #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *