देवास पटाखा ब्लास्ट: 12 मौतों के आरोपियों को मिली जमानत, HC बोला- पार्टनर होना जुर्म का सबूत नहीं

देवास पटाखा ब्लास्ट: 12 मौतों के आरोपियों को मिली जमानत, HC बोला- पार्टनर होना जुर्म का सबूत नहीं

देवास की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दो आरोपितों मुकेश विज और अनिल मालवीय को जमानत दे दी है। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हुई थी।

Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 03:43:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 03:51:12 PM (IST)

देवास पटाखा ब्लास्ट: 12 मौतों के आरोपियों को मिली जमानत, HC बोला- पार्टनर होना जुर्म का सबूत नहीं
देवास पटाखा ब्लास्ट मामले में हाई कोर्ट ने 12 मौतों के आरोपियों को दी जमानत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. देवास पटाखा ब्लास्ट हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है
  2. मालिक और फाइनेंसर होना ही अपराध का आधार नहीं- कोर्ट
  3. हादसे में 12 मजदूरों की मौत हुई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवास की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दो आरोपितों मुकेश विज और अनिल मालवीय को जमानत दे दी है। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हुई थी, जबकि 19 गंभीर रूप से घायल हुए थे।

हाई कोर्ट ने कहा गया कि किसी व्यक्ति का केवल फैक्ट्री का मालिक, फाइनेंसर, मैनेजर या साझेदार होना अपने आप में उसकी आपराधिक जिम्मेदारी तय करने के लिए पर्याप्त नहीं है। अभियोजन को प्रत्येक आरोपित की व्यक्तिगत भूमिका और कथित अपराध में उसके आपराधिक कृत्य को साबित करना होगा।

न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी ने दोनों आरोपितों की ओर से प्रस्तुत अपील स्वीकारते हुए निचली अदालत का जमानत खारिज करने वाला आदेश रद कर दिया। दोनों आरोपित 17 मई 2026 से जेल में थे।

यह है मामला

14 मई 2026 को देवास जिले की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। जांच में पता चला था कि फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आवश्यक एनओसी और लाइसेंस संबंधी शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। साथ ही, अनुमत सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। मुकेश विज पर फैक्ट्री के वित्तीय नियंत्रक और साझेदार होने, जबकि अनिल मालवीय पर संचालन की जिम्मेदारी होने का आरोप था।

सुनवाई के दौरान शासन की ओर से तर्क रखा गया कि दोनों आरोपितों के वित्तीय लेन-देन और फैक्ट्री में उनकी भूमिका से उनकी जानकारी और साझा मंशा जाहिर होती है। इधर आरोपितों की ओर से कहा गया कि किसी की मौत के लिए दोनों का कोई विशिष्ट आपराधिक कृत्य सामने नहीं आया है। चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और हिरासत जारी रखने का औचित्य नहीं है।

Source link
#दवस #पटख #बलसट #मत #क #आरपय #क #मल #जमनत #बल #परटनर #हन #जरम #क #सबत #नह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *