कई घंटे की मशक्कत के बाद बाइक मिली। गुरुवार सुबह चले सर्चिंग अभियान में धर्मेंद्र सिंह राठौड़ नाम के युवक का शव नाले से कुछ दूरी पर मिला वहीं दूसरे यु…और पढ़ें

HighLights
- कन्नौद के पिपलानी क्षेत्र की घटना, सतवास पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
- झमाझम वर्षा के बीच कन्नौद, सतवास क्षेत्र के कुछ नालों में उफान आ गया
- उफन रहे नाले से बाइक निकालने का प्रयास करते समय कन्नौद निवासी दो युवक बाइक सहित बह गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। मानसून की दस्तक से झमाझम वर्षा के बीच कन्नौद, सतवास क्षेत्र के कुछ नालों में उफान आ गया। बुधवार रात उफन रहे नाले से बाइक निकालने का प्रयास करते समय कन्नौद निवासी दो युवक बाइक सहित बह गए। ये दोनों एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे।
देर रात तक जब ये घर नहीं पहुंचे तो घरवालों को चिंता हुई। इसके बाद इनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच सूचना मिली कि पिपलानी गांव के पास नाले में दो लोग बह गए हैं। रात में ही पुलिस, ग्रामीणों, एसडीईआरएफ ने सर्चिंग शुरू की।
कई घंटे की मशक्कत के बाद बाइक मिली। गुरुवार सुबह चले सर्चिंग अभियान में धर्मेंद्र सिंह राठौड़ नाम के युवक का शव नाले से कुछ दूरी पर मिला वहीं दूसरे युवक अमित शर्मा का शव घटनास्थल से आठ किमी से भी ज्यादा दूर गोलपुरा क्षेत्र में मिला। दोनों शव को पीएम के लिए सतवास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में सतवास पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
काम करके लौट रहे थे कन्नौद…
पुलिस के अनुसार दोनों युवक सतवास क्षेत्र के ग्राम पीपलकोटा में निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में काम करते थे। बुधवार रात को काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी तेज बहाव में बह गए थे।
मिर्जापुर से किशोरी का अपहरण
देवास : दूरस्थ अंचल उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में रहने वाली किशोरी का अपहरण हो गया। स्वजन ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर अपहरण का केस व गुमशुदगी दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू की है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
देवास। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर मुस्लिम समाजजन ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। वक्फ कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद मोदी ने बताया कि इंटरटने मीडिया पर प्रसारित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को नाहर दरवाजा टीआइ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
समाजजन का कहना है कि वीडियो में एक मुस्लिम महिला पैगंबर हजरत मुहम्मद एवं उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसकी सत्यता और प्रामाणिकता की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा उसमें दिए गए कथित वक्तव्यों का विधिक परीक्षण करवाया जाए। इस अवसर पर कल्लू खान, रईस कामदार, आरिफ मेव आदि उपस्थित थे।
Source link
#दवस #म #द #यवक #उफनत #नल #क #पर #करत #हए #बह #एक #क #शव #आठ #कलमटर #दर #मल


