देवास में नदी-नाले उफने, इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर आवागमन रहा बाधित

देवास में नदी-नाले उफने, इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर आवागमन रहा बाधित

शहर सहित अंचल में शुक्रवार देररात से शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक रुक-रुककर कहीं तेज तो कहीं रिमझिम वर्षा हुई। अंचल के सुंद्रेल-बिजवाड़ क्षेत्र में तेज …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 01:38:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 01:38:47 PM (IST)

देवास में नदी-नाले उफने, इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर आवागमन रहा बाधित
कन्नौद-सतवास के बीच पीपल्दा में नदी उफान पर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. शुक्रवार देररात से शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक रुक-रुककर कहीं तेज तो कहीं रिमझिम वर्षा हुई
  2. तेज वर्षा के कारण बिजवाड़ में दातूनी नदी उफान पर आने से बिजवाड़-पानीगांव मार्ग सुबह बंद रहा
  3. सुंद्रेल में गांगुली नदी उफान पर आने से गांव का आवागमन प्रभावित रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। शहर सहित अंचल में शुक्रवार देररात से शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक रुक-रुककर कहीं तेज तो कहीं रिमझिम वर्षा हुई। अंचल के सुंद्रेल-बिजवाड़ क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण बिजवाड़ में दातूनी नदी उफान पर आने से बिजवाड़-पानीगांव मार्ग सुबह नौ से ग्यारह बजे तक बंद रहा।

सुंद्रेल में गांगुली नदी उफान पर आने से गांव का आवागमन प्रभावित रहा। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर कालापाठा के समीप नाले का रपटा सुबह उफान पर आ गया। कई बार जल स्तर कम-ज्यादा होने से हाईवे पर आवागमन कई घंटे तक बाधित रहा।

बिजवाड़ के मुख्य चौराहे पर करीब दो से तीन फीट तक पानी भर गया

इंदौर – बैतूल हाईवे स्थित बिजवाड़ के मुख्य चौराहे पर करीब दो से तीन फीट तक पानी भर गया। ग्राम दातूनी नदी का पानी कालापाठा, बिजवाड़ व हतनोरी के खेतों में, गांगुली नदी का पानी सुंद्रेल के खेतों में भर गया। सोयाबीन की फसल कई जगह बह गई। उधर पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा 180 मिमी खातेगांव तहसील में दर्ज की गई।

रपटे पर से 1 से 2 फीट ऊपर तक पानी बहता रहा

कन्नौद एवं आसपास के अंचल में तेज वर्षा होने के कारण पीपल्दा गांव की नदी सुबह करीब 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक रपटे पर से 1 से 2 फीट ऊपर तक पानी बहता रहा। इससे कन्नौद से शेरगोना, काटकूट, गड़वाय, नांदी, चांदी, लीली आदि जाने वाला सड़क मार्ग करीब 6 घंटे तक अवरुद्ध रहा।

ग्राम नीमखेड़ा चौराहे पर 1 से लेकर डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया

इसी प्रकार से कन्नौद सतवास मार्ग पर स्थित ग्राम नीमखेड़ा चौराहे पर पानी की उचित निकासी नहीं होने से मुख्य सड़क पर करीब 1 से लेकर डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हुई। खातेगांव क्षेत्र में भी तेज वर्षा से कई जगह जल जमाव से आवागमन प्रभावित रहा।

  • जिले में 24 घंटे मेंं 54.78 मिमी औसत वर्षा।
  • इस सीजन में 361.44 मिमी वर्षा।
  • पिछले साल इस अवधि तक 155.33 मिमी वर्षा

जलती चिता तक पहुंचा बाढ़ का पानी, बहने लगा शव; धार में अचानक उफान पर आए नाले ने मचाई अफरा-तफरी

Source link
#दवस #म #नदनल #उफन #इदरबतल #नशनल #हईव #सहत #करब #आध #दरजन #सथन #पर #आवगमन #रह #बधत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *