देवास में वन विभाग की टीम पर हमला, 6 घायल:  अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने फेंका पत्थर; वाहनों के कांच भी तोड़े – Dewas News

देवास जिले के जिनवाणी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कमलापुर बीट के कक्ष क्रमांक-94 में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने पथराव किया, जिसमें 6 वनकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने जेसीबी मशीन और विभागीय वाहनों के कांच भी तोड़ दिए। जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पांच परिक्षेत्रों का वन स्टाफ और कमलापुर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। भीलआमला गांव के लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए वन अमले पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में वनरक्षक मोहन पंचोनिया, ज्योति जाट, कमल राणा, देवकरण मालवीय, सूरज, वनपाल और परिक्षेत्र सहायक (जिनवाणी) केके परमार घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए कमलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आरआर हॉस्पिटल, चापड़ा में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सरकारी कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हुए इस हमले को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Source link
#दवस #म #वन #वभग #क #टम #पर #हमल #घयल #अतकरमण #हटन #पहच #टम #पर #गरमण #न #फक #पतथर #वहन #क #कच #भ #तड #Dewas #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *