देवास में शिप्रा बैराज के पानी पर विवाद:  कांग्रेस ने सांसद-विधायक को फोन कर उठाया मुद्दा, सांसद बोले- जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – Dewas News

देवास में शिप्रा बैराज के पानी पर विवाद: कांग्रेस ने सांसद-विधायक को फोन कर उठाया मुद्दा, सांसद बोले- जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – Dewas News

देवास में शिप्रा बैराज के पानी पर विवाद:  कांग्रेस ने सांसद-विधायक को फोन कर उठाया मुद्दा, सांसद बोले- जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – Dewas News


देवास में शिप्रा बैराज से नर्मदा का पानी सप्लाई और उसे मांगलिया क्षेत्र को दिए जाने के आरोपों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस का आरोप है कि देवास के हिस्से का पानी मांगलिया को दिया जा रहा है, जबकि भाजपा पक्ष इससे इनकार कर रहा है। इसी मुद्दे पर शहर में सियासत तेज हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद को फोन कर उठाया मुद्दा गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने इस दौरान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक गायत्री राजे पवार को फोन कर देवास के जल अधिकारों की रक्षा की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदीप चौधरी ने सीधे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को फोन लगाया। उन्होंने सांसद से देवास के आम नागरिकों की आवाज बनकर निवेदन किया कि देवास का पानी किसी अन्य क्षेत्र को नहीं दिया जाना चाहिए। सांसद और विधायक दोनों ने दिया आश्वासन सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने जवाब में कहा कि वह भी यही चाहते हैं और देवास की जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह संबंधित लोगों से बात करेंगे और देवास की जनता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सांसद ने यह भी कहा कि वह 24 घंटे देवास की जनता के लिए उपलब्ध हैं। इसके बाद चौधरी ने विधायक गायत्री राजे पवार को भी फोन किया। विधायक ने कहा कि देवास के अधिकार का पानी किसी को नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी ने जोर देकर कहा कि देवास के नागरिकों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और उन्होंने मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस देवास के पानी के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। ज्ञापन, धरना और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद अब यह मामला सीधे सांसद तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। बैराज से पानी सप्लाई को लेकर अलग-अलग दावे देवास के शिप्रा बैराज से नर्मदा का पानी देवास के लिए सप्लाई होता है। इस बैराज से मांगलिया को पानी दिए जाने पर कांग्रेस का आरोप है कि यह देवास के हिस्से का पानी है। इसी को लेकर विरोध जारी है। वहीं विधायक और महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल का कहना है कि देवास के हिस्से का पानी मांगलिया को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मांगलिया सिर्फ बैराज का उपयोग कर रहा है और उसे पानी एनवीडीए के द्वारा दिया जा रहा है।
www.bhaskar.com
#दवस #म #शपर #बरज #क #पन #पर #ववद #कगरस #न #ससदवधयक #क #फन #कर #उठय #मदद #ससद #बल #जनत #क #सथ #अनयय #नह #हन #दग #Dewas #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *