![]()
मैं सभी अभिभावकों, खासकर माताओं से कहना आया हूं… 31 दिसंबर 2029 के बाद मध्य प्रदेश में आपके बेटे-बेटियों के लिए नशे की जगह नहीं होगी। उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में गोपालक सम्मेलन में यह भरोसा दिलाया। वे मध्य प्रदेश को नारकोटिक्स से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करने वाले थे, जो अपरिहार्य कारणों से टल गई। सवाल है कि गृह मंत्री को मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ इतनी बड़ी घोषणा क्यों करनी पड़ी? इसका जवाब नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के आंकड़ों में मिलता है। इनके मुताबिक, मध्य प्रदेश ड्रग्स तस्करी के बड़े केंद्रों में शामिल है। भोपाल में 1,800 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री से लेकर गुप्त लैब तक का नेटवर्क मध्य प्रदेश में ड्रग्स की तस्करी के साथ अवैध निर्माण का नेटवर्क भी सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्रों से लेकर गांवों तक में गुप्त लैब पकड़ी गई हैं। तस्करी के 3 तरीके: थार की स्टेपनी से सलवार-कुर्ते तक में छिपाई ड्रग्स तस्कर पुलिस और DRI से बचने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। पिछले एक महीने में सामने आए तीन मामले इसकी मिसाल हैं: मध्य प्रदेश में नशे के तीन बड़े नेटवर्क विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य प्रदेश में नशे के तीन प्रमुख प्रकार का नेटवर्क सक्रिय है।
Source link
#दश #क #सगठत #डरग #कस #अकल #म #सटपन #स #लकर #सलवरकरत #तक #म #तसकर #शह #बल #सल #म #खतम #करग #नश #Madhya #Pradesh #News


