‘देश रहने लायक नहीं बचा युवाओं विदेश चले जाओ’:  रीवा में कांग्रेस विधायक बोले- दिग्विजय सिंह की पदयात्रा से कुछ होना-जाना नहीं, कमीशनखोरी में देश बर्बाद – Rewa News

‘देश रहने लायक नहीं बचा युवाओं विदेश चले जाओ’: रीवा में कांग्रेस विधायक बोले- दिग्विजय सिंह की पदयात्रा से कुछ होना-जाना नहीं, कमीशनखोरी में देश बर्बाद – Rewa News

‘देश रहने लायक नहीं बचा युवाओं विदेश चले जाओ’:  रीवा में कांग्रेस विधायक बोले- दिग्विजय सिंह की पदयात्रा से कुछ होना-जाना नहीं, कमीशनखोरी में देश बर्बाद – Rewa News


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अयोध्या तक पदयात्रा निकालने की घोषणा के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। रीवा से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने इस पदयात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब ऐसी यात्राओं से कुछ खास होने वाला नहीं है। अभय मिश्रा ने कहा, “कुछ होना-जाना नहीं है। चाहे पदयात्रा निकालें या कुछ और करें, अब उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। वो जमाना अब रवाना हो चुका है।” राम मंदिर में चंदा चोरी के मुद्दे पर यात्रा की थी घोषणा
दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। इस बार उनकी यात्रा अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर होगी। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी और इसमें किसी भी पार्टी का झंडा नहीं रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों और दलों की आस्था भगवान राम में है, वे इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यह पदयात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होगी। दिग्विजय सिंह ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि यात्रा उज्जैन के महाकाल मंदिर से शुरू होकर अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि तक जाएगी। करीब 1000 किलोमीटर लंबी इस यात्रा की अवधि को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। 79 वर्षीय दिग्विजय सिंह की इस घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस बीच अभय मिश्रा ने देश की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर भी नाराजगी जताई। कांग्रेस विधायक बोले- देश रहने लायक नहीं बचा विदेश चले जाओ
अभय मिश्रा ने कहा कि पहले एनकाउंटर होते थे तो पुलिस स्पष्टीकरण देती थी और सीन रीक्रिएट करके दिखाती थी। आजकल खुलेआम एनकाउंटर हो जाते हैं और कोई जवाबदेही नहीं जरुरी समझी जाती। उन्होंने कहा, “अब देश रहने लायक नहीं बचा है। युवाओं से कहूंगा कि पढ़ो-लिखो, नौकरी करो और देश से बाहर निकल जाओ। आज ईडी, सीबीआई और कमीशनखोरी ने देश को बर्बाद कर दिया है।” दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित पदयात्रा और उस पर आए राजनीतिक बयानों के बाद आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।

Source link
#दश #रहन #लयक #नह #बच #यवओ #वदश #चल #जओ #रव #म #कगरस #वधयक #बल #दगवजय #सह #क #पदयतर #स #कछ #हनजन #नह #कमशनखर #म #दश #बरबद #Rewa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *