बैरागढ़ में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित मुईन बेग को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल पर क…और पढ़ें

HighLights
- बैरागढ़ दुष्कर्म व हत्याकांड का आरोपी मुईन बेग जेल भेजा गया
- घटनास्थल पर पुलिस ने कराया क्राइम सीन का रीक्रिएशन
- पीएम रिपोर्ट में यौन हिंसा और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरागढ़ में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित मुईन बेग को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया। इस दौरान वारदात से जुड़े घटनाक्रम को दोहराया गया।
जांच में आरोपित की क्रूरता भी सामने आई है, जिसने मामले की गंभीरता और भी बढ़ा दी है। पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपित से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
15 अक्टूबर से लापता थी बालिका, खंडहर में कंबल में लिपटा मिला था शव
पुलिस के अनुसार, बालिका 15 अक्टूबर की रात बैरागढ़ बाजार में स्वजनों से अलग होने के बाद लापता हो गई थी। स्वजनों ने तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत की थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बालिका आरोपित के साथ जाती दिखाई दी। अगले दिन कृष्णा काम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा इमारत की तीसरी मंजिल पर उसका शव कंबल में लिपटा मिला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।
Source link
#दसत #तडन #पर #हवन #बन #आरप #बरगढ #म #बचच #स #दषकरम #क #बद #घट #दम #खडहर #म #मल #थ #कबल #म #लपट #शव


