दो घंटे देरी से इंदौर पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, ठीक से काम नहीं कर रहा था एसी, गर्मी और उमस के बीच यात्री होते रहे परेशान

दो घंटे देरी से इंदौर पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, ठीक से काम नहीं कर रहा था एसी, गर्मी और उमस के बीच यात्री होते रहे परेशान

दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उडा़न आइएक्स 1090 दो घंटे देरी से इंदौर पहुंची। उडा़न को दोपहर 1.10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्री…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 08:11:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 08:19:14 PM (IST)

दो घंटे देरी से इंदौर पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, ठीक से काम नहीं कर रहा था एसी, गर्मी और उमस के बीच यात्री होते रहे परेशान
उड़ान लेट होने से यात्री हुए परेशान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उडा़न आइएक्स 1090 दो घंटे देरी से इंदौर पहुंची
  2. उडा़न को दोपहर 1.10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना होना था
  3. उड़ान दिल्ली से ही दोपहर 3.57 बजे रवाना हुई और शाम 5 बजे इंदाैर पहुंची

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदाैर । दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उडा़न आइएक्स 1090 दो घंटे देरी से इंदौर पहुंची। उडा़न को दोपहर 1.10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना होना था और दोपहर 2.50 बजे इंदौर पहुंचना था। यह उड़ान दिल्ली से ही दोपहर 3.57 बजे रवाना हुई और शाम 5 बजे इंदाैर पहुंची। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे। वहीं यात्रियों ने विमान में एसी सिस्टम के ठीक से काम न करने की भी शिकायत की।

यात्रियों की फजीहत कम नहीं हुई

वहीं रास्ते में कुछ समय के लिए एसी के काम नहीं करने की समस्या सामने आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर समय पर पहुंच चुके यात्रियों को इंदौर आने के लिए करीब तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। विमान दिल्ली से रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में एसी सिस्टम सही से काम नहीं करने की समस्या से यात्रियों की फजीहत कम नहीं हुई। गर्मी और उमस के बीच यात्री परेशान होते रहे।

यात्रियों और विमान के क्रू-मेबर के बीच बहस भी हुई

इसको लेकर नाराज यात्रियों और विमान के क्रू-मेबर के बीच बहस भी हुई। इंदौर में भी लैंडिंग के बाद भी कुछ देर तक यात्रियों को विमान में बैठाए रखा गया और इस दौरान विमान चालू रहा। इस सबको लेकर यात्रियों में गुस्सा दिखाई दिया। उन्होंने विमान कंपनी के कर्मियों द्वारा सेवा में कमी की शिकायत की।

दिल्ली उड़ान के देरी से आने के कारण पुणे जाने वाली उड़ान भी तीन घंटा देरी से शाम 5.40 बजे इंदौर से रवाना हो सकी। क्योंकि यह विमान दिल्ली से आने के बाद पुणे के लिए रवाना होता है। इंदौर एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव का कहना है कि विमान दिल्ली से देरी से आया। एसी और अन्य समस्या की जानकारी विमान कंपनी द्वारा नहीं मिली।

Source link
#द #घट #दर #स #इदर #पहच #एयर #इडय #एकसपरस #क #वमन #ठक #स #कम #नह #कर #रह #थ #एस #गरम #और #उमस #क #बच #यतर #हत #रह #परशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *