दो दिन बाद इंदौर में पारा फिर से 42 डिग्री हुआ पार, MP में राजगढ़ में पारा पहुंचा 45 डिग्री

दो दिन बाद इंदौर में पारा फिर से 42 डिग्री हुआ पार, MP में राजगढ़ में पारा पहुंचा 45 डिग्री

रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में धूप के साथ गर्म हवाओं ने लू का अ …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 17 May 2026 07:41:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 07:41:33 PM (IST)

दो दिन बाद इंदौर में पारा फिर से 42 डिग्री हुआ पार, MP में राजगढ़ में पारा पहुंचा 45 डिग्री
MP में राजगढ़ में पारा पहुंचा 45 डिग्री

HighLights

  1. इंदौर में पारा फिर 42 पार, राजगढ़ 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म
  2. इंदौर, धार, खरगोन और खंडवा में आगामी दिनों में चलेगी लू
  3. 26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून, उसके बाद ही मिलेगी राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रविवार को दोपहर से सूरज की तपिश के कारण इंदौरवासी परेशान हुए। इंदौर में दो दिन बाद फिर से पारा 42 डिग्री हुआ। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में धूप के साथ गर्म हवाओं ने लू का अहसास करवाया। वही न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में राजगढ़ सबसे गर्म रहा और यहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सक्रिय सिस्टम न होने से बढ़ेगी गर्मी, अगले दो दिन में तापमान में और बढ़ोतरी संभव

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक शहर में अभी कोई मौजूदा सक्रिय सिस्टम न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इंदौर में अगले दो दिन तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आगामी दिनों में लू चलने की भी संभावना है। वही रात में गर्मी से राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।

इंदौर, धार, खरगोन व खंडवा में लू चलने की संभावना

मौसम विज्ञानी अरुण शर्मा के मुताबिक इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिन पारा बढ़ा रहेगा और गर्मी की तीव्रता ज्यादा रहेगी। धार, खरगोन, खंडवा में लू चलने की संभावना है। इंदौर में भी 20 मई के आसपास लू चलने की संभावना है। अभी पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी व मंडला में बादल छाने के साथ वर्षा हुई थी। नमी इंदौर की ओर भी आ रही थी। इस वजह से इंदौर में पिछले दो दिनों पारे में गिरावट देखने को मिली।

चक्रवाती हवाओं का घेरा सक्रिय, 26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर चक्रवाती हवाओं के घेरे में सक्रिय है। यह तीन दिन बाद उत्तर भारत पहुंचेगा। यही वजह है कि तीन से चार दिन तापमान में बढ़ोतरी ही दिखाई देगी। 26 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। ऐसे में उसके बाद ही इंदौर में नमी के कारण बादल छाएंगे और गर्मी से हल्की राहत मिलने की स्थितियां दिखाई देंगी।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान वाले शहर

  • राजगढ़ : 45
  • रतलाम : 44.8
  • खंडवा : 44.5
  • नौगांव : 44.4
  • खजुराहो : 44.4

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में

www.naidunia.com
#द #दन #बद #इदर #म #पर #फर #स #डगर #हआ #पर #म #रजगढ #म #पर #पहच #डगर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *