![]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 34 है, जो दो वर्ष में बढ़कर 52 हो जाएगी। इसके बाद आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज की सीट्स 10 हजार हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के हित में उनकी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। इसी तरह मध्यप्रदेश के चारों महानगरों भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये बातें पन्ना में कहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2002-03 में प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे। मेडिकल कॉलेज की सीट संख्या भी मात्र 500 थी, जो वर्तमान में बढ़कर साढ़े पांच हजार हो गई है। आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज की सीट्स 10 हजार हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पन्ना मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा। पीपीपी मोड पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय भवन का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ रुपए की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार ने बुंदेलखंड की समृद्धि के लिए अंतर्राज्यीय केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की शुरुआत की है। केंद्र सरकार ने 1 लाख करोड़ की इस परियोजना के लिए 90 प्रतिशत राशि देने की स्वीकृति प्रदान की। नदी जोड़ो परियोजना किसानों के लिए समृद्धि लेकर आएगी। राज्य सरकार ने तय किया है कि ऐसी परियोजनाओं में किसी की जमीन, मकान और दुकान आती है तो उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा। किसान अपनी जमीन बेचने का विचार मन में न लाएं। खेती के मामले में यह क्षेत्र अब पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ेगा। पन्ना क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ाएगा नया अनोखा ग्लास फ्लोर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पन्ना के बृहस्पति कुंड पर 8 करोड़ लागत से निर्मित ग्लास फ्लोर और व्यू प्वाइंट सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पन्ना में निर्मित यह कांच के फ्लोर वाला व्यू प्वाइंट यहां के पर्यटन को बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुल 184.83 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इन कार्यों में गुन्नौर और पवई के 74 करोड़ रुपए लागत के 2 सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं।
Source link
#द #सल #म #मडकल #सट #ह #जएग #हजर #सएम #बलयवओ #स #जड #ममल #क #नरकरण #क #लए #भपल #जबलपर #गवलयर #इदर #म #बनग #फसट #टरककरट #Bhopal #News


