मध्यप्रदेश लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के लिपिक कर्मचारी शनिवार को दो सूत्री मांगों को लेकर सांसद और विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे। मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन के लिए कर्मचारी सुबह 11.30 बजे दशहरा मैदान पर एकत्रित होकर कार्यक्रम के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। प्रांताध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से सीपीसीटी सरलीकरण को लेकर दोबारा घोषणा किए जाने के बाद भी शासन स्तर पर अब तक आदेश जारी नहीं हुए हैं, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने यह भी कहा मैदानी लिपिकों को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान, ग्रेड पे तथा समान कार्य-समान वेतन के संबंध में न्यायालय के निर्णय का पालन नहीं किया जा रहा है। इन्हीं मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।
Source link
#द #सतर #मग #पर #लपक #करमचर #आज #सपग #जञपन #Ujjain #News
Posted inइंदौर समाचार


