
उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार का नाम इससे पहले भी चर्चित स्टांप घोटाले में सामने आ चुका है। वर्ष 2022 में सिंगरौली में करोड़ों रुपए के स्टांप शुल्क अनियमितता मामले की जांच के दौरान उन पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। मामले में विभागीय जांच भी कराई गई थी और कई दस्तावेजों की पड़ताल की गई थी। अब तीसरी संतान संबंधी प्रकरण में विभागीय जांच के बाद उनकी सेवा समाप्त किए जाने की कार्रवाई हुई है। लगातार दूसरी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के चलते विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Source link
#द #स #जयद #सतन #हन #क #करण #सगरल #सब #रजसटरर #क #सवए #समपत #Registrar #Service #Terminated #Child #Rule #Departmental #Inquiry


