रिया चक्रवर्ती शो द ट्रेटर्स में नजर आ रही हैं। रिया के शो में आने से फैंस काफी हैरान हुए हैं। अब रिया ने शो में करण से बात करते हुए अपना एक एक्सपीरियंस शेयर किया है।
रिया चक्रवर्ती शो द ट्रेटर्स 2 में नजर आ रही हैं। अब शो का कॉन्सेप्ट इनोसेंट(बेगुनाह) और ट्रेटर्स पर है तो जब होस्ट ककण जौहर ने रिया से पूछा कि वह क्या बनना चाहेंगी तो इस पर रिया ने कहा कि वह इनोसेंट ही रहना चाहती हैं। इसके बाद वह बोलती हैं कि रियल लाइफ में उन्हें काफी समय तक शक से देखा जा रहा था।
रिया बोलीं काफी समय तक शक में रही हूं
रिया बोलती हैं, ‘मैं इनोसेंट रहना चाहती हूं। इस साल ही दरअसल, मुझे क्लीन चिट मिली है। इस साल ही लोगों को पता चला है कि मैं बेगुनाह हूं। बहुत देर तक शक में रही हूं तो वो इतना पसंद नहीं है अब मुझे। काफी साल कर लिया है मैंने।’
सुशांत की मौत के बाद रिया ने झेला दर्द
दरअसल, रिया का ये स्टेटमेंट सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके साथ जो हुआ उस तरफ इशारा है। सुशांत के निधन के बाद एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को ड्रग केस में गिरफ्तार कर लिया था। रिया को कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। वहीं सीबीआई ने फिर बाद में रिया को हर चार्जेस से क्लीयर कर दिया।
सुशांत और रिया पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन सुशांत की मौत के बाद एक्ट्रेस को काफी नेगेटिविटी और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस को सोशल बॉयकॉट तक का सामना करना पड़ा था।
रिया की मेंटल हेल्थ पर पड़ा था असर
रिया कई बार इस पर बोल चुकी हैं कि ये सब जो भी हुआ था उसका असर उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी पड़ा था। उन्हें पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो गया था।
रिया का 2.0 कमबैक
रिया जबसे जेल से बाहर आई हैं तबसे उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है। लास्ट उनकी फिल्म चेहरे रिलीज हुई थी जो जेल जाने से पहले उन्होंने शूट कर ली थी। अब रिया ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है।
हालांकि वह इसके बाद रोडीज शो में बतौर गैंग लीडर बनकर आई थीं। शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। रिया ने अपना क्लोदिंग ब्रांड भी खोला जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
अब रिया द ट्रेटर्स 2 से एक नई जर्नी की शुरुआत कर रही हैं और फैंस उन्हें इस शो में उनके गेम को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
ट्रेटर्स शो के बारे में जानें
द ट्रेटर्स शो में 2 पार्ट में कंटेस्टेंट्स को डिवाइड किया जाता है जिसमें से एक इनोसेंट और एक ट्रेटर्स है। इनोसेंट लोगों को पहचानना है कि ट्रेटर्स कौन हैं और उन्हें एलिमिनेट करना है।
वहीं ट्रेटर्स को सीक्रेटली इनोसेंट को एलिमिनेट करना है और कोशिश करनी है कि उनकी सच्चाई किसी को ना पता चल जाए कि वे ट्रेटर्स हैं नहीं तो वे गेम से बाहर हो जाएंगे। शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो से शुरू हो गया है। इस शो का नया एपिसोड हर गुरुवार को आएगा।


