‘धड़क’ के 8 साल बाद फिर साथ दिखे जान्हवी-ईशान. शादी के जोड़े में वायरल फोटो देख फैंस बोले – शादी हो गई क्या?’

‘धड़क’ के 8 साल बाद फिर साथ दिखे जान्हवी-ईशान. शादी के जोड़े में वायरल फोटो देख फैंस बोले – शादी हो गई क्या?’


Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor Photos: एक्टर ईशान खट्टर ने जान्हवी कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है. फोटो में दोनों एथनिक और प्योर ब्राइड एंड ग्रूम वाले लुक में नजर आए. जाह्नवी कपूर के साथ उनकी वायरल फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आए. किसी ने कहा ‘शादी हो गयी क्या’, वहीं कई फैंस उनके इस लुक को देखकर ‘धड़क 2’ (Dhadak 2) के कयास लगाने लगे और पूछने लगे कि क्या इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है. कमेंट्स की भरमार है और हर कोई इस आइकॉनिक जोड़ी का रियूनियन देखकर सुपर एक्साइटेड है.

What was in the Post: क्या था पोस्ट में

ईशान खट्टर के इस पोस्ट में वह आइवरी रंग की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी पहने नजर आए, वहीं जान्हवी ने मैरून रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे और ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत दिखीं. तस्वीर में दोनों सीढ़ियों पर बैठे हुए एक-दूसरे का हाथ थामे पोज देते नजर आ रहे हैं. उनके इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों किसी विज्ञापन के लिए फिर साथ आए हैं, और दोनों पोस्ट में काफी खुश नजर आ रहे हैं.

View on Instagram

ईशान ने जान्हवी को टैग कर कैप्शन में लिखा, “कुछ रीयूनियन ऐसे होते हैं, जैसे समय कभी बदला ही नहीं.”

This Picture Reminds Fans of Dhadak Film: फैंस को आई ‘धड़क’ की याद

ईशान और जान्हवी की इस तस्वीर ने फैंस को साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ की याद दिला दी.  इसी फिल्म से जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था, जबकि ईशान खट्टर पहली बार सोलो लीड हीरो के रूप में नजर आए थे. फिल्म में ईशान और जाह्नवी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री उस साल काफी चर्चा में रही थी.

Image

कई फैंस ने इस पोस्ट में कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा- धड़क, वहीं दूसरेु यूजर ने लिखा ‘द एपिक धड़क रीयूनियन’. एक यूजर ने यह भी लिखा, “वांट यू गयज इन ए मूवी” .

वहीं एक यूजर ने यह भी लिखा कि, क्या आप दोनों की शादी हो गई है क्या? वहीं दूसरे ने लिखा Congratulation एंड हैप्पी मैरिड लाइफ.

Image
Image

वहीं एक और यूजर ने  ईशान को टैग करते हुए कमेंट में लिखा कि, बडी वी आर वेटिंग फॉर धड़क 2’.

Image

About Janhvi and Ishaan: जान्हवी और ईशान के बारे में

ईशान और जान्हवी दोनों  2018 में आई फिल्म धड़क में साथ दिखें थे. इस फिल्म के बाद दोनों की डेटिंग की भी खबरें आईं थी, हालांकि उनकी जोड़ी ज्यादा दिन तक नहीं चलीं और उनका ब्रेकअप हो गया. इसके कई साल बाद जान्हवी को ईशान के साथ 2025 में आई फिल्म होमबाउंड (Homebound) में साथ देखा गया. उन दोनों को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था.

एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने बताया कि उनके और ईशान के बीच आज भी अच्छा रिश्ता है. उन्होंने कहा कि दोनों अपनी-अपनी जिंदगी और काम में व्यस्त हैं, लेकिन जब भी उनकी मुलाकात होती है, तो वही पुराना अपनापन महसूस होता है.

फिलहाल जान्हवी अपने बेस्ट फ्रेंड शिखर पहाड़िया को लम्बे टाइम से डेट कर रहीं हैं.

यह भी पढ़ें: Homebound Movie Review:दोस्ती की कहानी जो दिल को छूती है





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *