धनौरा में पुलिस का दो जुआ फड़ों पर दबिश:  11 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश के पत्ते जब्त; SP के निर्देश पर कार्रवाई – Seoni News

धनौरा में पुलिस का दो जुआ फड़ों पर दबिश: 11 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश के पत्ते जब्त; SP के निर्देश पर कार्रवाई – Seoni News

धनौरा में पुलिस का दो जुआ फड़ों पर दबिश:  11 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश के पत्ते जब्त; SP के निर्देश पर कार्रवाई – Seoni News


सिवनी में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनौरा पुलिस ने गुरुवार रात ग्राम थांवरीकला में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 18,560 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सूचना पर दो जगह दबिश पुलिस के अनुसार थांवरीकला गांव में सार्वजनिक स्थान पर अलग-अलग जगहों पर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर 11 लोगों को पकड़ लिया गया। पहले फड़ से 8240 रुपए मिले पहली कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से 8,240 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए। दूसरी जगह से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 10,320 रुपए नकद और ताश के पत्ते मिले। दोनों कार्रवाई में कुल 18,560 रुपए जब्त किए गए। 11 आरोपियों पर केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों की पहचान रायसिंह नायक, रंजीत यादव, राम यादव, गिरीश तेकाम, सोमसिंह इनवाती, भूरा उर्फ राजेश पंचेश्वर, प्रवीण टांडिया, सुखदीन सल्लाम, रेशलाल काकोड़िया, सोनू मर्सकोले और संतोष यादव के रूप में की है। सभी आरोपी धनौरा और आसपास के गांवों के निवासी बताए गए हैं। दो अलग-अलग अपराध दर्ज पुलिस ने थाना धनौरा में अपराध क्रमांक 246/2026 और 247/2026 दर्ज किए हैं। दोनों मामलों में धारा 13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट और धारा 112(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और घंसौर एसडीओपी रीना पांडे के मार्गदर्शन में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बंसोड़ सहित पुलिस टीम की कार्रवाई में भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Source link
#धनर #म #पलस #क #द #जआ #फड #पर #दबश #जआर #गरफतर #नकद #और #तश #क #पतत #जबत #क #नरदश #पर #कररवई #Seoni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *