धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट, करिश्मा से राशा थडानी तक पहुंचे ये सेलेब्स

धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट, करिश्मा से राशा थडानी तक पहुंचे ये सेलेब्स

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली से इस कॉन्सर्ट की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में दिलजीत का लाइव शो ऑर्गेनाइज किया जा रहा है और फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने के लिए भी मिल रहा है. हालांकि, इस बीच उनके शो का विरोध करने वालों की भी कमी नहीं है. लगातार शो में आत्मघाती हमला करने की धमकियां भी जारी हैं.

इन सबके मुश्किलों के बीच दिलजीत दोसांझ लगातार इंडिया में अपने कॉन्सर्ट कर रहे हैं और फैंस का उन्हें सपोर्ट भी मिल रहा है. ऐसे में 27 नवंबर को मुंबई में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया, जो कि महालक्ष्मी रेसकोर्स आयोजित किया गया. इसमें ना केवल उनके चाहने वाले फैंस बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए.

करिश्मा कपूर समेत कॉन्सर्ट में पहुंचे ये सेलेब्स

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट का खुमार ना केवल फैंस पर बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के सिर भी देखा गया. इसे अटेंड करने के लिए करिश्मा कपूर समेत अन्य सेलेब्स भी पहुंचे थे. इसमें राशा थडानी, सुजैन खान, रजत बेदी का बेटा, राशा अपने भाई और पिता के साथ भी नजर आईं. वहीं, कॉन्सर्ट से उनके वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें करिश्मा कपूर और अन्य सेलेब्स को दिलजीत के कॉन्सर्ट में झूमते हुए भी देखा गया. करिश्मा ने जमकर ठुमके भी लगाए.

धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट, करिश्मा से राशा थडानी तक पहुंचे ये सेलेब्स

500 से ज्यादा पुलिस जवान, बम डिटेक्शन टीम भी तैनात

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सुरक्षा के खास इंतजाम भी किए गए हैं. धमकियों को देखते हुए कॉन्सर्ट में वेन्यू पर मुंबई पुलिस के 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है. वहीं, धमकियों की गंभीरता को देखते हुए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. पांच एंट्री गेट पर लोगों की सख्त तलाशी ली जा रही है. पुलिस की मदद के लिए प्राइवेट स्टाफ को भी लगाया गया. 

धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट, करिश्मा से राशा थडानी तक पहुंचे ये सेलेब्स

इसके साथ ही सुरक्षा के घेरे में करीब 200 कॉन्सटेबल, 150 महिला कॉन्सटेबल और 75 अधिकारी तैनात किए गए. दिलजीत के आसपास सादे कपड़ो में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. वहीं, कॉन्सर्ट में डॉग स्क्वाड और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमों को भी तैनात किया गया है. इतना ही नहीं, भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रेसकोर्स के आसपास 500-700 मीटर के दायरे में नो कार जोन घोषित किया गया है. किसी भी गाड़ी की पार्किंग की अनुमति नहीं है. प्रशासन की ओर से रास्ते को भी डायवर्ट किया गया है.

धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट, करिश्मा से राशा थडानी तक पहुंचे ये सेलेब्स

ई-मेल पर मिली थी धमकी

अधिकारियों के मुताबिक, 26 नवंबर को उन्हें एक धमकी भरा ई-मेल मिला था. संयोग से 26/11 डरावने आतंकी हमले की बरसी का दिन था, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. हन्ना मेलर नाम के किसी शख्स की ओर से इस ईमेल में मेयर कार्यालय, मेट्रो स्टेशनों और दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उसने ग्रेनेड से हमला करने और IED लगाने की बात कही थी. सिंगर को ये धमकी खालिस्तान और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का हवाला देते हुए हिंसा की धमकी दी गई थी.

Source link
#धमकय #क #बच #दलजत #दसझ #क #मबई #कनसरट #करशम #स #रश #थडन #तक #पहच #य #सलबस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *