![]()
खरगोन में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजय मार्च निकाला। यह मार्च पेपर लीक मामले को लेकर निकाला गया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार आतिशबाजी की और ढोल-ताशे बजाकर उत्साह व्यक्त किया। यह रैली रात 8 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। राधावल्लभ मार्केट से होते हुए यह गांधी तिराहा पर पहुंची। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक, भगवानपुरा विधायक केदार डाबर, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, डॉ. गोविंद मुजाल्दा, पप्पू पटेल सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक रवि जोशी ने इस अवसर पर कहा कि राहुल गांधी के लगातार दबाव और छात्र आंदोलन के कारण सरकार का अहंकार टूटा है। उन्होंने बताया कि इसी दबाव के चलते शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। जोशी ने इसे लोकतंत्र और छात्रों की जीत बताया।
Source link
#धरमदर #परधन #क #इसतफ #पर #खरगन #कगरस #क #वजय #मरच #ढलतश #और #आतशबज #क #बच #नकल #रल #रहल #गध #क #दबव #क #जत #बतय #Khargone #News


