धर्मेंद्र प्रधान के विरोध से पहले युकां नेता हिरासत में:  किसी को घर से उठाया तो किसी को सड़क से, नीट परीक्षा पेपर लीक का करने वाले थे विरोध – Bhopal News

धर्मेंद्र प्रधान के विरोध से पहले युकां नेता हिरासत में: किसी को घर से उठाया तो किसी को सड़क से, नीट परीक्षा पेपर लीक का करने वाले थे विरोध – Bhopal News

धर्मेंद्र प्रधान के विरोध से पहले युकां नेता हिरासत में:  किसी को घर से उठाया तो किसी को सड़क से, नीट परीक्षा पेपर लीक का करने वाले थे विरोध – Bhopal News


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे से पहले युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुछ पदाधिकारियों को उनके घरों से उठाया गया, जबकि कुछ को कांग्रेस कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया। नीट परीक्षा और पेपर लीक मामले को लेकर प्रधान के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी विरोध को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई की है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं। शहर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को घर से उठाया पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नेताओं में युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार शामिल हैं, जिन्हें उनके घर से हिरासत में लिया गया। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया समेत कुछ कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने से हिरासत में लिया गया। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को भी पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर से उठाया। नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई और युवक कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भोपाल में बयान देने से पहले प्रधान मऊगंज जाकर आकांक्षा के माता-पिता से मिलें उमंग सिंघार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री छात्रों से नीट परीक्षा को लेकर भरोसा रखने की अपील कर रहे हैं, लेकिन देश के करोड़ों युवाओं का भरोसा लगातार पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था की विफलताओं से टूट चुका है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने सरकार और व्यवस्था पर विश्वास कर दिन-रात मेहनत की, लेकिन बार-बार हो रहे पेपर लीक ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया। सिंघार ने मऊगंज की छात्रा आकांक्षा की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है। उमंग सिंघार ने कहा कि भोपाल में बयान देने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को मऊगंज जाकर आकांक्षा के माता-पिता से मिलना चाहिए था, जिन्होंने अपनी बेटी के साथ अपने सपने भी खो दिए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार परीक्षाएं सुरक्षित नहीं करा सकती, तब युवाओं से भरोसा रखने की अपील उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है। सिंघार ने कहा कि केवल दोबारा परीक्षा कराने से बात नहीं बनेगी, बल्कि देश का युवा दोषियों पर कठोर कार्रवाई और जवाब चाहता है।

Source link
#धरमदर #परधन #क #वरध #स #पहल #यक #नत #हरसत #म #कस #क #घर #स #उठय #त #कस #क #सड़क #स #नट #परकष #पपर #लक #क #करन #वल #थ #वरध #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *